कैटरीना कैफ ने 16 जुलाई यानी बीते दिन अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनके साथ उनका पूरा परिवार और पति विक्की कौशल, बेटे विहान कौशल मौजूद थे. इस मौके की खास तस्वीर विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की, जिसमें वह इंटिमेट बर्थडे सेलिब्रेशन में वाइफ कैटरीना कैफ को गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं. जबकि उनके हाथ में केक भी है. दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ नजर आ रही है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.
विक्की कौशल ने बर्थडे पोस्ट के साथ यूं लुटाया कैटरीना पर प्यार
विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कैटरीना कैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, जान का जन्मदिन. इस पोस्ट पर राघव जुयाल ने इमोशनल वाली इमोजी शेयर की. जबकि फैंस और सेलेब्स ने कैटरीना कैफ को हार्ट इमोजी के साथ जन्मदिन की बधाई दी है. वहीं कपल की फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और सच्चा प्यार बताते हुए नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- 70 फिल्में, 20 से ज्यादा शोज, एक्ट्रेस को जया बच्चन की बहन कहते थे लोग, कहा था- मुझे बहुत गुस्सा आया
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के बारे में
विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ को कुछ समय तक डेट करने के बाद 9 दिसंबर 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवारा में शादी की थी. वहीं 7 नवंबर 2025 को कपल ने पहले बच्चे बेटे विहान का स्वागत किया था. हालांकि एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान डेटिंग से पहले विक्की कौशल ने कैटरीना से मजाक किया था. उन्होंने कहा, आप विक्की जैसा अच्छा लड़का ढूंढ कर शादी क्यों नहीं कर लेती. जबकि दोनों उस समय एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्में
कैटरीना कैफ आखिरी बार विजय सेतुपति के साथ मैरी क्रिसमस फिल्म में नजर आई थीं. हालांकि उनके नए प्रोजेक्ट की अबतक कोई जानकारी नहीं है और वह पूरी तरह से बेटे विहान की पेरेंटिंग पर ध्यान दे रही हैं. जबकि विक्की कौशल छावा के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म लव एंड वॉर में नजर आने वाले हैं, जिसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है. जबकि उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अहम किरदार में हैं.
ये भी पढ़ें- दूरदर्शन के इस पॉपुलर शो की आवाज बने थे सोनू निगम, 90s में था नंबर वन, शक्तिमान के दौर में बनाई जगह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं