विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

बाप-बेटे के इमोशनल रिश्ते को दर्शाता है 'जग्गा जासूस' का नया गाना फिर वही...

'जग्गा जासूस' का चौथा गाना 'फिर वही' आपको इमोशनल कर देगा...

बाप-बेटे के इमोशनल रिश्ते को दर्शाता है 'जग्गा जासूस' का नया गाना फिर वही...
जग्गा जासूस' 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
  • एक पिता-पुत्र की जोड़ी की भावनाओं को दिखाता है फिर वही.. गाना
  • अरिजीत सिंह ने दी आवाज, प्रीतम ने कम्पोज किया संगीत
  • 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
नई दिल्ली: रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की आगामी फिल्म 'जग्गा जासूस' का चौथा गीत फिर वही... रिलीज हो गया है. फ़िल्म के इस गीत में नौजवान जग्गा और उनके पिता के बीच साझा किए गए प्रेमपूर्ण रिश्ते की झलक देखने को मिल रही है. दिल को झिंझोड़ कर रख देने वाला यह गीत निश्चित रूप से आपके दिल को भावनाओं से भर देगा. अरिजीत सिंह द्वारा गाए गए इस गाने में सुंदर रूप से एक पिता-पुत्र की जोड़ी की भावनाओं को दिखाया गया है.
 

A post shared by(@rema.kapoor) on


गीत में जग्गा की कहानी को उजागर किया गया है जो अपने पिता की तलाश में है, जो उसे हमेशा के लिए छोड़कर जा चुके हैं. बावजूद इसके अपने पिता को ढूंढने के लिए जग्गा अड़ा हुआ है. पहले जारी हुए गीतों में हमें जग्गा उर्फ रणबीर और श्रुति उर्फ कैटरीना के किरदार से रूबरू करवाया गया था. जबकि, यह गाना एक युवा लड़के की कहानी को दर्शाता है जो अपने पिता के साथ बिताये हुए पलों को याद कर रहा है.

गाने में अनुराग बसु ने बड़े ही सुंदर तरीके से एक ऐसे बच्चे की भावनाओं को पेश किया है, जो अपने पिता से अलग हो गया है. प्रीतम ने गाने का संगीत दिया है और अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके अद्भुत बोल लिखे है, जो निश्चित रूप से आपकी आंखों मे आंसू भर देंगे.

देखें, गाने का वीडियो..


'उल्लू का पठ्ठा', 'गलती से मिस्टेक' और 'झुमरीतलाइय्या' ने तो चार्ट बस्टर में अपनी जगह बना ली है और फ़िल्म का नया गीत 'फिर वही' भी अपने बेहतरीन संगीत के जरिये यकीनन दर्शकों के दिलों पर जगह बना लेगा. अनुराग बसु द्वारा निर्देशित, डिज़नी और पिक्चर शुरू प्रोडक्शन की 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई, 2017 को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
लेखक के बारे में
img
इकबाल परवेज़
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jagga Jasoos, Phir Wahi, Jagga Jasoos Song, Ranbir Kapoor, Katrina Kaif, Anurag Basu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com