अनुपम खेर (फाइल फोटो)
जयपुर:
बॉलीवुड के जाने माने कलाकार अनुपम खेर ने फिल्म जगत की तमाम हस्तियों पर हमला बोला है जो देश में इनटॉलरेंस (असहिष्णुता) की बात कर रहे हैं। अनुपम खेर ने कहा कि फिल्म जगत के वे हाईक्लास लोग जो बॉडीगार्ड्स के घेरे में घूमते हैं उन्हें यह महसूस हो रहा है।
भावनाओं को जाहिर करने की स्वतंत्रता के मुद्दे पर खेर ने कहा कि भारत दुनिया का महानतम देश है। लेकिन आजादी के साथ कुछ जिम्मेदारी भी आती है। उन्होंने कहा कि मैं अपने जीवन में हमेशा ही भारतीय रहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी (किरण खेर) ने सांसद के काम को पूरे मन से स्वीकारा है।
खेर का मानना है कि इस देश में असहिष्णुता की बात करना मजाक है। वे यह कह रहे हैं यही प्रमाण है। वे ट्विटर पर गालियां दे रहे हैं, कोस रहे हैं ,इसका मतलब है कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में रह रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इनटॉलरेंस उन लोगों द्वारा महसूस किया जा रहा है कि जो ऊंची श्रेणी का जीवन जी रहे हैं और जो हमेशा बॉडीगार्ड्स के साथ घूमते हैं। उन्होंने लोगों को चेताते हुए कहा कि कहीं ऐसा न जाए कि हम दुनिया में अपने देश की आलोचना करने वाला देश बन जाएं।
पद्मविभूषण मिलने पर अनुपम खेर ने कहा कि उन्हें अपने जीवन का सर्वोच्च सम्मान मिला है। उन्होंने अपने जीवन के दूभर पलों को याद करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराएगा है। सेंसर बोर्ड में सुधार के लिए सरकार की ओर से गठित समिति का स्वागत किया है।
उल्लेखनीय है कि करण जौहर, आमिर खान, शाहरुख खान जैसे बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियों ने इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है। उन्होंने देश में बने असहिष्णु माहौल की बात स्वीकारी है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अनुपम खेर, इनटॉलरेंस, असहिष्णुता, बॉलीवुड, Anupam Kher, Intolerance, Bollywood, आमिर खान, शाहरुख खान, करण जौहर, Aamir Khan, Shah Rukh Khan, Karan Johar