विज्ञापन

पापा से डरते थे आमिर खान, कहने पर बिना स्क्रिप्ट करने पर साइन की थी ये दो फिल्म, ऐसा हुआ था हाल

आमिर खान ने हाल ही में बताया कि वह अपने पिता ताहिर हुसैन से डरते थे. वहीं उन्हीं के कहने पर उन्होंने दो फिल्में साइन की थीं.  

पापा से डरते थे आमिर खान, कहने पर बिना स्क्रिप्ट करने पर साइन की थी ये दो फिल्म, ऐसा हुआ था हाल
पापा के डर के कारण आमिर खान ने साइन की थीं दो फिल्में
नई दिल्ली:

आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट हैं, जिन्होंने लगान, 3 इडियट्स, धूम और कई ब्लॉबस्टर फिल्मों में काम किया है. वहीं अगर स्क्रिप्ट पसंद ना आए तो वह फिल्म करने से रिजेक्ट कर देते थे. लेकिन आमिर खान ने हाल ही में जाकिर खान के साथ बातचीत में बताया कि करियर की शुरूआत में उन्होंने दो फिल्मों की स्क्रिप्ट देखे बिना हां कर दी थी, जिसका कारण उनके पिता थे, जिनसे वह डरते थे. वहीं उन्होंने अपने फिल्म के चुनने की प्रोसेस पर भी बात कीं. आमिर खान ने कहा, जब  मैं फिल्म चुनता हूं. मेरा दिल उसमें होना चाहिए. फिर चाहे मैं एक्टर हूं या प्रोड्यूसर. जब मैं कुछ सुनता हूं और कहानी चुनता हूं. मैं एक ऑडियंस मैंबर बन जाता हूं. अगर यह मेरे दिल को छूती है. अगर वह कह रहा है कि इसमें कुछ नया है और मुझे एक्साइटेड कर रहा है. जब मैं फिल्म को प्रोड्यूस या एक्टिंग करने का फैसला करता हूं. 

दो फिल्म बिना स्क्रिप्ट सुने कर दी थी साइन

Latest and Breaking News on NDTV

आमिर खान ने खुलासा किया कि करियर की शुरुआत में उन्होंने बिना कहानी जाने साइन कर दी थी क्योंकि उनके पिता फिल्म मेकर ताहिर हुसैन चाहते थे. एक्टर ने कहा, मेरे करियर में केवल दो फिल्में हैं, जिन्हें मैंने स्क्रिप्ट के बारे में जाने बिना साइन की है. अव्वल नंबर और तुम मेरे हो. मेरे पिता ने मुझे कॉल किया और कहा देव आनंद तुमसे मिलना चाहते हैं अव्वल नंबर के लिए. मैंने तुम्हारी तरफ से हां कर दी है. मैंने उनसे कहा, नहीं मैं पहले स्क्रिप्ट सुनूंगा और फिर तय करूंगा. लेकिन उन्होंने कहा, तुम ऐसा नहीं करोगे. तुम कहानी नहीं पूछोगे. तुम जाओगे और हां कर दोगे. मैं अपने पिता से डरता था. तो मैंने हां कर दी. मैं नहीं जानता था कि कहानी क्या है. 

ये भी पढ़ें- 30 साल के डांस डायरेक्टर से की 13 की उम्र में शादी, मिला धोखा हुईं प्रेग्नेंट, दूसरे पति के लिए एक शर्त पर अपना इस्लाम

दूसरी फिल्म के लिए 3 घंटे सुना था लैक्चर

Latest and Breaking News on NDTV

आगे आमिर खान ने कहा, दूसरी फिल्म तुम मेरे हो थी, जिसे मेरे पिता ने बनाया था. मैंने पापा से कहानी जानने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने कहा, हम 30 साल से फिल्में बना रहे हैं और तुम मुझसे स्टोरी पूछ रहे हो ? मुझे 3 घंटे का लैक्चर मिला था. इसके बाद मैंने कहा, ओके मुझे कहानी सुनने की जरुरत नहीं है. आप बस फिल्म बनाएं. दूसरी फिल्में आपने देखी और पसंद आई. वहीं मजाक में एक्टर ने कहा, आप मुझे दोषी ठहरा सकते हैं. लेकिन इन दो फिल्मों के लिए नहीं. मैंने बिना स्क्रिप्ट पढ़े की थी. 

रणबीर कपूर की फेवरेट फिल्म है अव्वल नंबर

Latest and Breaking News on NDTV

अव्वल नंबर भले ही आमिर खान ने बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की थी. लेकिन रणबीर कपूर के दिल में इस फिल्म के लिए खास जगह है. बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, रणबीर अव्वल नंबर का बड़ा फैन है. मैं देव आनंद साहब का बड़ा फैन कहा हूं. लेकिन मैं फिल्म से खुश नहीं था. हालांकि शुरूआत में मैंने सोचा कि रणबीर मेरी टांग खींच रहा है. मैंने कहा, मेरी टांग मत खींचो. लेकिन वह फिर हर एक सीन को सुनाते और हर डायलॉग को मुझसे कहते. उन्होंने कहा, आप नहीं समझोगे मैं छोटा बच्चा था जब मैंने फिल्म देखी. मेरी आंखों में वह मेरी फेवरेट फिल्मों में से एक है. मैं ऐसा था. ओके मैं क्या कहूंगा. 

अव्वल नंबर और तुम मेरे हो के बारे में

1990 में रिलीज हुई अव्वल नंबर को देव आनंद ने डायरेक्ट किया था, जिसमें आमिर खान यंग क्रिकेटर बने थे. आदित्य पंचोली, एकता और देव आनंद फिल्म में नजर आए थे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इसी साल ताहिर हुसैन द्वारा प्रोड्यूस की गई तुम मेरे हो रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान के साथ जूही चावला थी. यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. 

ये भी पढ़ें- नूतन का इकलौता बेटा हैं बॉलीवुड का विलेन, जो 90s में बने आदर्श पुत्र, हिंदी सिनेमा का बन गए हैं चहेता सितारा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Aamir Khan Awwal Number, Aamir Khan Father, Tum Mere Ho Aamir Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com