मेरे कुछ सपने हैं जिन्‍हें पूरा करने के लिए करती हूं कड़ी मेहनत : प्रियंका चोपड़ा

मेरे कुछ सपने हैं जिन्‍हें पूरा करने के लिए करती हूं कड़ी मेहनत : प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (फाइल फोटो)

मुंबई:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने देश में और देश से बाहर खूब नाम कमाया है और उन्होंने कहा कि उनके पास आकांक्षाएं हैं और उसकी पूर्ति के लिए वह बहुत कड़ी मेहनत करती हैं।

 

पूर्व मिस वर्ल्ड ने ‘द हीरो’ के साथ अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री का नाम न सिर्फ भारत में वरन अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ के जरिये पूरी दुनिया में घर-घर तक पहुंच गया है।
 

प्रियंका ने बताया, ‘मेरा जीवन अन्य लोगों की तरह ही है, यानी कि मेरे पास भी सपने हैं, आकांक्षाएं हैं और उसे प्राप्त करने के लिए मैं कड़ी मेहनत करती हूं।’ उन्होंने कहा, ‘अपने लिए समय निकालने, अपने रिश्ते को समय देने और जितना हो सकता है उतना अच्छा इंसान बनने के लिए संतुलन स्थापित करने के लिए हम सभी व्यक्तिगत स्तर पर संघर्ष करते हैं।’

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com