विज्ञापन

इन 5 फिल्मों को देख फूट-फूटकर रोए थे आमिर खान, 2 फिल्में थी सलमान की, जानते हैं कितनी हुई थीं हिट, कितनी फ्लॉप

आमिर खान को अपने इमोशंस के लिए पहचाना जाता है. हाल ही में बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ के प्रीमियर पर उन्हें रोते हुए देखा गया. आइए जिन फिल्मों के लिए वो रोए, उनका क्या हश्र हुआ.

इन 5 फिल्मों को देख फूट-फूटकर रोए थे आमिर खान, 2 फिल्में थी सलमान की, जानते हैं कितनी हुई थीं हिट, कितनी फ्लॉप
जब फिल्में देखकर रोने लगे आमिर खान
  • आमिर खान ने अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म 'एक दिन' के प्रीमियर पर भावुक होकर आंसू बहाए थे
  • आमिर खान पहले भी 'कुछ कुछ होता है', 'बजरंगी भाईजान', 'सुल्तान' और 'कट्टी बट्टी' फिल्मों को देखकर रोए थे.
  • 'कुछ कुछ होता है' करण जौहर की डेब्यू फिल्म थी, जो 1998 में बड़ी हिट साबित हुई थी

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को अपने इमोशंस के लिए पहचाना जाता है. हाल ही में बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन' के प्रीमियर पर उन्हें रोते हुए देखा गया. फिल्म को देखकर वह अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके और उनके आंसू बहने लगे. बेटे की फिल्म है तो आंसू बहे भी क्यों नहीं. लेकिन आप जानते हैं आमिर खान पहले भी चार मौकों पर फिल्में देखकर रो चुके हैं. क्या आप उन फिल्मों के नाम जानते हैं? क्या उन फिल्मों का हश्र जानते हैं? नहीं तो, लीजिए हम आपको बताए देते हैं. ये फिल्में थीं, सुल्तान (2016), बजरंगी भाईजान (2015), कट्टी बट्टी (2015) और कुछ कुछ होता है (1998). 

जब-जब फिल्में देख आमिर खान के निकले आंसू

पहली फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' (1998). आमिर ने इस फिल्म को पत्नी रीना दत्ता के साथ थिएटर में देखा था. फिल्म के इमोशनल मोमेंट्स पर वे इतने भावुक हो गए कि रीना के दुपट्टे से आंसू पोंछे. ये करण जौहर की डेब्यू फिल्म थी, जो उस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई. भारत में नेट कलेक्शन 46.87 करोड़, वर्ल्डवाइड 91.09 करोड़ रहा. जबकि फिल्म का बजट 10 करोड़ रुपये था. इस तरह ये ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई.

यह भी पढ़ें: आमिर खान के बेटे की 10 फोटो, 5वीं देख कहेंगे, रणबीर-रणवीर से नहीं कम, साई पल्लवी के साथ बनी जोड़ी, 'एक दिन' में आएंगे नजर

भाईजान की फिल्मों ने दो बार रुलाया

फिर बारी आती है, ‘बजरंगी भाईजान' (2015) की. सलमान खान की इस फिल्म को देखकर आमिर थिएटर से रोते हुए निकले. हर्षाली मल्होत्रा और सलमान की परफॉर्मेंस ने उन्हें झकझोर दिया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 918 करोड़ कमाए. फिल्म का बजट सिर्फ 75 करोड़ रुपये था.

सलमान खान की दूसरी फिल्म ‘सुल्तान' (2016) है. सलमान की इस स्पोर्ट्स ड्रामा को देखकर आमिर खूब रोए थे. फिल्म ने भारत में नेट 300 करोड़ और ग्रॉस 421 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 623 करोड़ रुपये रहा. 

भतीजे की फिल्म देख भी नहीं रुके थे आंसू

इस लिस्ट में ‘कट्टी बट्टी' (2015) भी आती है. आमिर की भतीजे इमरान खान और कंगना रनौत वाली फिल्म. आमिर ने लास्ट 22 मिनट में इतने आंसू बहाए कि डायरेक्टर निखिन आडवाणी को टिश्यू बॉक्स पकड़ना पड़ा. फिल्म उनकी अपनी लव स्टोरी याद दिलाती थी. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही. 32 करोड़ के बजट में फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 42 करोड़ रुपये ही कमा सकी.

अब पांचवीं फिल्म ‘एक दिन' (2026) है. जुनैद खान और साई पल्लवी स्टारर फिल्म आज रिलीज हुई. आमिर ने स्पेशल स्क्रीनिंग में देखी और भावुक हो गए. पिता-पुत्र का सफर उन्हें छू गया. लेकिन फिल्म को मजबूत ओपनिंग मिलती नजर नहीं आ रही है. अब देखना यह है कि फिल्म का वर्डिक्ट क्या रहता है. 
 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
Deputy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aamir Khan, Ek Din, Salman Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com