विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की चमकती त्वचा का राज क्या है? मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया आसान घरेलू तरीका

Priyanka Chopra's Glow Secret: RO का फिल्टर हर बार बदलना जरूरी नहीं होता, इसे घर पर साफ भी किया जा सकता है. अगर सही तरीके से सफाई करें तो फिल्टर ज्यादा समय तक चलता है और पानी भी अच्छा रहता है. इन आसान तरीकों से आप बिना ज्यादा खर्च किए RO को लंबे समय तक सही रख सकते हैं.

प्रियंका चोपड़ा की चमकती त्वचा का राज क्या है? मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया आसान घरेलू तरीका
Priyanka Chopra's Glow Secret
AI

Priyanka Chopra's Glow Secret: आजकल हर कोई साफ और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है. खासकर जब बात प्रियंका चोपड़ा जैसी स्टार की हो, तो लोगों की दिलचस्पी और भी बढ़ जाती है. उनकी त्वचा की चमक और हेल्दी लुक के पीछे क्या राज है, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है. अब इस पर से पर्दा उठाया है उनकी मां मधु चोपड़ा ने. उन्होंने बताया कि उनकी स्किन केयर में एक बेहद आसान घरेलू उबटन का खास रोल है, जिसे वह खुद भी सालों से इस्तेमाल कर रही हैं.

उबटन बनाने के लिए सामग्री-

  • दो चम्मच बेसन
  • एक चम्मच ताजी मलाई
  • एक चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी
  • जरूरत के अनुसार ठंडा दूध
Latest and Breaking News on NDTV

घर की चीजों से बनता है असरदार उबटन

इस उबटन को तैयार करने के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. ये सभी चीजें आमतौर पर हर घर में आसानी से मिल जाती हैं. यही वजह है कि यह नुस्खा न सिर्फ असरदार है बल्कि बजट फ्रेंडली भी है.

यह भी पढ़ें- ब्लड शुगर बढ़ने से बचना है तो ये फल खाएं, डायटीशियन ने बताया फल खाने का सही तरीका और कितनी मात्रा में खाएं

हर सामग्री का अपना फायदा

इस उबटन में मौजूद हर चीज त्वचा को अलग तरह से फायदा पहुंचाती है. बेसन चेहरे की सफाई करता है और गंदगी को हटाने में मदद करता है. दही में मौजूद लैक्टिक एसिड स्किन को ब्राइट बनाने में मदद करता है. मलाई खासतौर पर ड्राई स्किन के लिए फायदेमंद होती है और त्वचा को नमी देती है. वहीं हल्दी एंटीसेप्टिक गुणों के कारण पिंपल्स और सूजन को कम करने में मदद करती है.

ऐसे करें इस्तेमाल

उबटन बनाने के बाद इसे एक मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सारी चीजें अच्छे से मिल जाएं. फिर इसे चेहरे पर समान रूप से लगाएं और 15 से 20 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद इसे हल्के हाथों से धो लें. ध्यान रखें कि आंखों के आसपास की त्वचा पर ज्यादा रगड़ न करें क्योंकि यह हिस्सा बहुत संवेदनशील होता है.

किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा फेयर है तो हल्दी की मात्रा कम रखें. इस उबटन का नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे पर हल्का सुनहरा ग्लो दिखाई देने लगता है.

यह नुस्खा स्किन को साफ, मुलायम और हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है.

Watch Video: Bharti Taneja के बताए फेस पैक्स से दूर होगी चेहरे की चिपचिपाहट और टैनिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com