- ड्रग्स रैकेट मामले में तानिश अलादी से पूछताछ
- तानिश आज सुबह एसआईटी के अधिकारियों के समक्ष पेश हुए
- लगभग 19 फिल्मों में काम कर चुके हैं तानिश
नशीले पदार्थों के ऑनलाइन रैकेट का इस माह की शुरुआत में भंडाफोड़ होने के बाद शुरू हुई जांच के सिलसिले में तेलुगू फिल्म अभिनेता तानिश अलादी आज तेलंगाना आबकारी विभाग के विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुए. तानिश ने अपना फिल्मी करियर एक बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया था. लगभग 19 फिल्मों में काम कर चुके तानिश आज सुबह हैदराबाद में एसआईटी के अधिकारियों के सामने पेश हुए.
अभिनेता तेलुगू फिल्म उद्योग के उन 12 लोगों में शामिल हैं, जिन्हें इस मामले के सिलसिले में एसआईटी ने तलब किया है. मादक पदार्थों के जिस रैकेट का दो जुलाई को भंडाफोड़ किया गया था, उसकी जांच के दौरान तेलुगू फिल्म उद्योग के कुछ लोगों के नाम सामने आए थे.
ये भी पढ़ें: बोल्ड तस्वीरों के चलते फिर चर्चा में आईं दीपक तिजोरी की बेटी
आबकारी अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि एसआईटी यह पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है कि इस गिरोह से उनका संबंध उपभोक्ताओं के तौर पर था या आपूर्तिकर्ता के तौर पर...या फिर उनका संबंध गिरफ्तार लोगों के साथ था.
19 जुलाई से ही एसआईटी फिल्मकार पुरी जगन्नाथ, सिनेमेटोग्राफर श्याम के नायडू, अभिनेता पी सुब्बा राजू, तरूण कुमार, पी नवदीप और रवि तेजा, अभिनेत्री चार्मी कौर, मुमैथ खान और सुपरस्टार तेजा के कार ड्राइवर के तौर पर काम कर चुके श्रीनिवास राव से पूछताछ कर चुकी है.
ये भी पढ़ें: एक नॉटी फोटो शेयर कर ऋतिक रोशन ने बताई कम कपड़े पहनने की असली वजह
एसआईटी के एक अधिकारी ने कहा कि इन कार्यवाहियों की वीडियोग्राफी की गई है. पूछताछ में शामिल कुछ लोगों ने उनके शरीर के द्रवों, बालों और नाखूनों के नमूने लेने की भी अनुमति दी जबकि कुछ ने मना कर दिया.
(इनपुट: भाषा)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Hyderabad Drug Case, Tanish Alladi, Drug Case Telugu Stars