यह ख़बर 14 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

प्रियंका चोपड़ा के गीत पर थिरक रहे ऋतिक रोशन

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेत्री-गायिका प्रियंका चोपड़ा पूर्व में अंतरराष्ट्रीय गायकों के साथ गाने गा चुकी हैं। अब उनका नया गीत 'आई कांट मेक यू लव मी' हाजिर है और इस गीत ने अभिनेता ऋतिक रोशन को थिरकने के लिए विवश कर दिया है।

प्रियंका के साथ 'क्रिश' और 'क्रिश 3' में अभिनय कर चुके ऋतिक ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लिखा, क्या आपने 'आई कांट मेक यू लव मी' सुना है? यह एक गीत आपको नचा देता है। बहुत खूब प्रियंका चोपड़ा। बढ़िया गीत।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह गीत गायिका बोनी रैट के वर्ष 1991 के गीत का नया रूप है। प्रियंका का गीत अप्रैल में रिलीज हुआ और इसने 24 से भी कम घंटों में आईट्यून इंडिया पर तीसरे पायदान पर कब्जा जमा लिया।

अन्य खबरें