एस.एस. राजामौली की मेगाबजट फिल्म फिल्म 'वाराणसी' को लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गर्मा गया है. थिएटर में रिलीज के बाद फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसे लेकर एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसकी वजह हाल ही में आया नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल का बयान है. एक हालिया कार्यक्रम में जब नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट से फिल्म के डिजिटल अधिकार हासिल करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने रहस्यमय मुस्कान के साथ जवाब दिया, 'मैं यहां कोई ऐलान नहीं करने वाली. आपको कुछ सरप्राइज छोड़ने ही पड़ेंगे. बेस्ट स्टोरीज और सबसे बड़े क्रिएटर्स हमेशा नेटफ्लिक्स पर ही होते हैं.'
नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट ने कर दिया ये इशारा
अब इस बयान के सोशल मीडिया पर कई मायने निकाले जा रहे हैं. यह बयान वायरल हो गया है और फिल्म प्रेमियों के बीच उत्साह बढ़ा रहा है. वाराणसी पैन इडिया एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसका निर्देशन एस.एस. राजामौली कर रहे हैं. फिल्म की पटकथा वी. विजयेन्द्र प्रसाद और एस.एस. कांची ने लिखी है.
फिल्म में सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं, जबकि प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. यह फिल्म टाइम ट्रैवल, हिंदू पौराणिक कथाओं और भव्य दृश्यों पर आधारित बताई जा रही है. फिल्म का बजट लगभग 1400 करोड़ रुपये है, जो भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. फिल्म 7 अप्रैल 2027 को विश्व स्तर पर रिलीज होने वाली है और इसे IMAX में रिलीज किया जाएगा.
राजामौली को कितना हुआ था ऑफर?
फिल्म की पोस्ट-थियेट्रिकल डिजिटल अधिकारों को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. कुछ समय पहले इंडस्ट्री के सूत्रों ने बताया था कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने वाराणसी के ग्लोबल डिजिटल और इवेंट स्ट्रीमिंग अधिकारों के लिए 650 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया है. अगर यह डील फाइनल होती है, तो यह भारतीय सिनेमा के लिए अब तक का सबसे बड़ा OTT सौदा साबित होगी. कहा जा रहा है राजामौली और उनकी टीम, इससे ज्यादा की उम्मीद रखती है.
#Varanasi to Netflix?
— A R E S (@aresthethird2) June 25, 2026
When asked about acquiring #Varanasi's digital rights, Netflix VP smiled and said:
"I'm not going to make any announcement here. You have to leave some surprises."
And then added:
"The best stories and the biggest creators are always on Netflix."…
यह फिल्म राजामौली की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों बाहुबली और आरआरआर की परंपरा को आगे बढ़ाती नजर आएगी. आरआरआर ने ऑस्कर जीतकर भारतीय सिनेमा को दुनियाभर में पहचान दिलाई थी. वाराणसी में भी राजामौली अपनेस्टाइल, भव्य सेट, वीएफएक्स, भावुक कहानी और एक्शन सीक्वेंस को दोहराएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं