विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की बेटी के आने से बदली दुनिया, अब मालती के कारण हर फिल्म को नहीं कहतीं हां, बोलीं- पहले फैमिली, फिर काम

प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बेटी मालती के जन्म के बाद उनकी जिंदगी और काम करने का तरीका पूरी तरह बदल गया है. अब वो पहले की तरह साल में कई फिल्में नहीं करतीं और हर प्रोजेक्ट सोच-समझकर चुनती हैं.

प्रियंका चोपड़ा की बेटी के आने से बदली दुनिया, अब मालती के कारण हर फिल्म को नहीं कहतीं हां, बोलीं- पहले फैमिली, फिर काम
मालती के जन्म के बाद बदल गई प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी
नई दिल्ली:

एक समय था जब प्रियंका चोपड़ा के पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी और वो साल में पांच-पांच फिल्मों की शूटिंग कर लेती थीं. लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. मां बनने के बाद प्रियंका ने अपनी लाइफ की स्क्रिप्ट ही बदल दी है. अब वो हर फिल्म को तुरंत हां नहीं कहतीं, बल्कि पहले ये देखती हैं कि उससे उनकी बेटी मालती और परिवार के साथ बिताने वाला समय कितना प्रभावित होगा. हाल ही में उन्होंने खुद इस बदलाव पर खुलकर बात की. खास बात ये है कि इसी बीच इंडियन फैंस के लिए भी खुशखबरी है, क्योंकि प्रियंका करीब 10 साल बाद एक बड़ी फिल्म के साथ देसी पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं.

अब हर ऑफर पर तुरंत नहीं बोलतीं हां

फ्रांस में हुए कान्स लायंस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका ने अपनी बदली हुई लाइफ के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अब वो पहले की तरह बैग उठाकर शूटिंग के लिए नहीं निकल जातीं. पहले जहां साल में पांच फिल्में करना आम बात थी, अब वो सिर्फ वही प्रोजेक्ट चुनती हैं जो उनकी फैमिली लाइफ के साथ फिट बैठे. उनका कहना है कि अब समय सबसे बड़ी दौलत बन गया है.

ये भी पढ़ें- डॉक्टर बनकर 16 साल बाद लौटे करण सिंह ग्रोवर, प्राइम वीडियो की नंबर वन सीरीज के प्रोमो में दिखे तो फैंस बोले- जबरदस्त

मालती ने बदल दिया पूरा नजरिया

प्रियंका ने कहा कि बेटी के आने के बाद उन्हें जिंदगी को देखने का नया नजरिया मिला है. अब वो इस बात पर ज्यादा ध्यान देती हैं कि किस काम में कितना वक्त देना है और किसके साथ अपना समय बिताना है. उन्होंने ये भी माना कि मां बनने के बाद उन्हें अपनी मां की मेहनत और प्यार की असली कीमत समझ आई है.

निक जोनस ने भी किया दिल की बात

सिर्फ प्रियंका ही नहीं, निक जोनस भी बेटी के आने के बाद खुद में बड़ा बदलाव महसूस करते हैं. निक ने कहा कि पिता बनने के बाद उनकी सोच और काम करने का तरीका पहले जैसा नहीं रहा. अब वो ऐसे प्रोजेक्ट्स करना पसंद करते हैं, जिनसे उन्हें सुकून और खुशी दोनों मिलें.

फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी

प्रियंका हाल ही में द ब्लफ और सिटाडेल के दूसरे सीजन में नजर आई थीं. अब उनके भारतीय फैंस का इंतजार भी खत्म होने वाला है. करीब एक दशक बाद प्रियंका बॉलीवुड में दमदार वापसी करेंगी. वो एस एस राजामौली की मेगा फिल्म वाराणसी में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म को लेकर अभी से जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है और फैंस उन्हें फिर से देसी अवतार में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं.

ये भी पढ़ें- क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी ने किसका किया खून, जिसके लिए जेल में बिताए 10 साल, मिहिर ने छोड़ा साथ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra Jonas, Malti Marie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com