Dhurandhar Movie: मेगा ब्लॉक बस्टर बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर पार्ट-1' और 'धुरंधर पार्ट-2' ने वर्ल्डवाइड कुल 3,144 करोड़ रुपए की कमाई की है. रणवीर सिंह स्टारर इस मल्टी स्टार फिल्म ने रणवीर सिंह समेत बॉलीवुड के कुल 7 अभिनेताओं को इंडस्ट्री में दोबारा स्थापित किया है. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाऊ फिल्म बनकर उभरी फिल्म 'धुरंधर' के असली नायक निर्देशक आदित्य धर की निर्देशन से सजी यह फिल्म औसत से बहुत ज्यादा लंबी थी, लेकिन फिर भी दर्शक थियेटर तक पहुंचे और अपनी कुर्सियों से तब तक चिपके रहे जब पर्दे पर 'दि इंड' ने लिखकर नहींं आ गया.
ये भी पढ़ें-26 साल के यूट्यूबर ने 8 करोड़ में बनाई हॉरर मूवी, महज 35 दिन में फिल्म ने कमा लिए 3100 करोड़
1-रणवीर सिंह
एक के बाद एक तीन फिल्मों के फ्लॉप होने से रणवीर सिंह का करियर उतार पर था. फिल्म 'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर के लिए संजीवनी साबित हुई. साल 2021-22 में रिलीज हुई रणबीर सिंह की '83', 'जयेश भाईजोरदार', 'सर्कस' तीनों फिल्में बैक टू बैक रिलीज हुईं, लेकिन बुरी तरह फ्लॉप रहीं. तीन साल तक रणवीर फ्लॉप के तमगे के साथ जीते रहे, लेकिन दिसबंर 2025 में रिलीज हुई 'धुरंधर-पार्ट-1' ने उनकी किस्मत पलट दी. फिल्म को जोरदार सफलता मिली और 'धुरंधर पार्ट-2' ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे सफल स्टार बना दिया. कहते हैं रणवीर को धुरंधर फ्रेंचाइची के लिए करीब 350 करोड़ रुपए मिले, जो किसी स्टार को मिलने वाला अब तक का सर्वाधिक मेहनताना हैं.

सुपर स्टार रणवीर सिंह
2-अक्षय खन्ना
अक्षय खन्ना की गिनती एक ऐसे फिल्म अभिनेताओं में होती है, जिन्हें करियर में बहुत कम अच्छी फिल्में मिली, लेकिन धुरंधर फ्रेंचाइची की पहली फिल्म में रहमान डकैत के किरदार में अक्षय खन्ना ने पूरी इंडस्ट्री को बता दिया कि सूरज बादलों को सिर्फ ढंक सकती है, उसे उगने से नहीं रोक सकती है. यह बात अक्षय खन्ना ने फिल्म 'छावा' में निभाए औरंगजेब के किरदार और फिल्म दृश्यम-2 के पुलिस ऑफिसर रोल से पहले ही साबित कर दिया था. 10 जुलाई, 2026 को रिलीज के लिए तैयार अक्षय की नई फिल्म 'इक्का' लार्जर देन लाइफ होगी, क्योंकि फिल्म में सनी देओल भी प्रमुख भूमिका में हैं.
ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?

सुपर स्टार अक्षय खन्ना
3-संजय दत्त
साल 2016 में जेल से रिहा हुए संजय दत्त की साल 2021 तक साउथ की फिल्मों को मिलाकर कुल 13 फिल्में रिलीज हुईं. जेल से रिहाई के पांच साल में रिलीज हुई फिल्मों में से किसी फिल्म भी संजय दत्त को स्टारडम नहीं मिला. कुछ फिल्में चली, तो उसका क्रेडिट फिल्मों के नायक ले उड़े. 'धुरंधर पार्ट-1' से पहले संजय दत्त की और 6 फिल्में रिलीज हुईं थीं, उनका भी हश्र पहले जैसा था, लेकिन साल 2025-26 में रिलीज हुई धुरंधर फ्रेंचाइची की फिल्मों ने संजय दत्त को एक नई पहचान दी, जिसमें संजय दत्त बिल्कुल चिरपरिचित अंदाज में नजर आए.

सुपर स्टार संजय दत्त
4-अर्जुन रामपाल
साल 2025 तक पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के ढलान में पहुंच चुके अर्जुन रामपाल को एक अदद चमत्कार की जरूरत थी. धुरंधर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों से वो चमत्कार हुआ, जिसने अर्जुन रामपाल के करियर को अर्श तक पहुंचा दिया. 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में नजर आए अर्जुन रामपाल 'मेजर इकबाल' के रोल में खूब जंचे. अर्जुन ने मौके को भुनाया और अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया. दर्शकों ने दोनों हाथों से उनका स्वागत किया. धुरंधर रिलीज से पहले अर्जुन रामपाल की 6 फिल्में रिलीज हुईं, इनमें बतौर निर्माता 'डैडी' भी शामिल है, लेकिन सभी फिल्में बुरी तरह पिट गईं.

सुपर स्टार आर. माधवन
5-आर. माधवन
साउथ और बॉलीवुड में समानांतर काम करने वाले अभिनेता आर. माधवन फिल्म 'धुरंधर' में इंडियन इंटलीजेंस एजेंसी रॉ प्रमुख की भूमिका में नजर आए. माधवन फिल्म के दोनों पार्ट में अपनी दमदार उपस्थित दर्ज कराई. माधवन के एक-एक डॉयलाग्स को दर्शकों पर छाप छोड़ गए. धुरंधर की सफलता में एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे आर. माधवन का फिल्मी करियर धुंरंधर फ्रेंचाइजी की रिलीज से पहले बहुत अच्छा नहीं था. धुरंधर से उन्हें भी एक नया मुकाम मिला. धुरंधर से पहले माधवन की 6 फिल्में रिलीज हुईं थीं, लेकिन शैतान को छोड़कर कोई बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकीं.

सुपर स्टार राकेश बेदी
6-राकेश बेदी
ब्लॉक बस्टर फिल्म 'धुरंधर' के दोनों पार्ट में 'जमाल जमाली' के किरदार में लोगों के दिलों- दिमाग पर घर कर चुके वयोवृद्ध कलाकार राकेश बेदी को धुरंधर फ्रेंचाइजी ने दूसरा जन्म दिया है. टीवी सीरियल और फिल्मों में एक हास्य कलाकार तक सीमित रहे राकेश बेदी को उनके फिल्मी करियर में जमाल जमाली जैसा किरदार पहली बार मिला था, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया कि वो चरित्र किरदारों के भी शूरमा है. धुरंधर फ्रेंचाइजी में उनके डॉयलाग 'मेरा बच्चा है तू' हर आयु वर्ग की जुबान पर आज भी है. 'धुरंधर' से पहले लाइम लाइट से दूर रहे राकेश बेदी अब हर जगह नजर आते हैं.

सुपर स्टार गौरव गेरा
7-गौरव गेरा
कंटेंट क्रिएटर और कॉमेडी सीरियल में निभाए किरदारों में संघर्ष कर रहे अभिनेता गौरव गेरा आज एक जाना पहचाना नाम है. फिल्म 'धुरंधर' में मिले छोटे और दमदार रोल से गौरव गेरा ने साबित कर दिया कि अगर बड़े रोल मिले तो वो पर्दे पर किसी भी किरदार ढल सकते हैं. फिल्म 'धुरंधर' से पहले 7 फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों में नजर आए गौरव को तब लोगों ने नोटिस तक नहीं किया. 'धुरंधर' रिलीज से पहले एक डिजिटल क्रिएटर की पहचान रखने वाले गौरव गेरा के लिए 'धुरंधर' में निभाया 'आलम भाई' का किरदार टर्निंग प्वाइंट बना, जिसमें उन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं