YouTuber Film Made Records: हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' के प्रति दर्शकों की दीवानगी ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का अनूठा इतिहास रच रही है. लगभग 8 करोड़ की लागत से तैयार फिल्म ऑब्सेशन ने महज 35 दिनों में वर्ल्डवाइड 3100 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. फिल्म ने अकेले भारत में 80 करोड़ रुपए की कमाई कर साल 2026 की अब तक की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म में शुमार हो चुकी है.
अकेले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बजट से 10 गुना से ज्यादा कमाई
बतौर डायरेक्टर यूट्यूबर करी बार्कर की पहली फीचर फिल्म ऑब्सेशन एक हॉरर फिल्म है. फिल्म को सफलता को लेकर उत्साहित करी बार्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि ऑब्सेशन भारत में इतनी बड़ी हिट होगी. सिर्फ 7,50,000 डॉलर यानी करीब 7.5 करोड़ रुपए में बनकर तैयार हुई फिल्म ऑब्सेशन अपने बजट से 10 गुना से ज्यादा कमाई अकेले इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है.

फिल्म ऑब्सेशन का एक दृश्य
साथ रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों से अधिक पैसे छाप रही है फिल्म
बड़ी बात यह है फिल्म ऑब्सेशन में कोई बड़ा सितारा नहीं है. फिल्म अपने जोरदार कंटेट के बल पर दर्शकों को थियेटर में खींचने में सफल हो रही है. भारत में यह फिल्म आसपास रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों से अधिक पैसे छाप रही है. इस कतार में निर्देशक इम्तियाज की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' भी शामिल है, जिसे दूसरे हफ्ते में सरप्राइज दर्शक जरूर मिले हैं और यह फिल्म भी अब हिट करार दी जा रही है.
ये भी पढ़ें-बंटवारा-1947: सनी पाजी फिर पाकिस्तान जाएंगे, लेकिन निराश होंगे हार्डकोर फैंस, जानिए किरदार और कहानी?
वर्ल्डवाइड बिलियन डॉलर पहुंच सकता है फिल्म का कलेक्शन
दुनिया भर में रिलीज हुई फिल्म ऑब्सेशन जिस तरह से कमाई कर रही है, उसको लेकर विश्लेषक तमाम तरह के दावे कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है. बॉक्स ऑफिस पर कीर्तिमान रच चुकी फिल्म ऑब्सेशन की अभूतपूर्व सफलता उसका हॉरर जॉनर और कसी हुई स्क्रिप्ट बताई जा रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं