यह ख़बर 26 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मिस्र में 25 वर्षों बाद होगी हिंदी फिल्मों की वापसी

खास बातें

  • सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ मिस्र में अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। इसके साथ यहां 25 वर्षों के अंतराल के बाद हिंदी सिनेमा की वापसी हो रही है।
काहिरा:

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ मिस्र में अगले महीने प्रदर्शित होने वाली है। इसके साथ यहां 25 वर्षों के अंतराल के बाद हिंदी सिनेमा की वापसी हो रही है।

काहिरा में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को ऐलान किया कि इस साल अक्तूबर से यहां हिंदी फिल्मों की वापसी हो रही है।

‘चेन्नई एक्सप्रेस’ 2 अक्तूबर को काहिरा और अलेकजेंड्रिया में सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय सिनेमा के बगैर भारत और मिस्र के बीच कोई बातचीत पूरी नहीं हो सकती।