जान्वी छेड़ा पॉपुलर टीवी शो 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर श्रेया का किरदार निभा चुकी हैं.
- इंस्टाग्राम पर जान्वी ने साझा की बेबी बंप के साथ तस्वीरें
- 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर श्रेया का किरदार निभाकर मशहूर हुईं जान्वी
- ब्वॉयफ्रेंड निशांत गोपालिया के साथ साल 2011 में की थी शादी
नई दिल्ली:
पॉपुलर टीवी शो 'सीआईडी' में इंस्पेक्टर श्रेया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जान्वी छेड़ा प्रेग्नेंट हैं. 6 महीने प्रेग्नेंट जान्वी मां बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं. बेबी बंप के साथ जान्वी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं. बता दें, जान्वी ने साल 2011 में ब्वॉयफ्रेंड निशांत गोपालिया से शादी की थी. शादी के 6 साल बाद यह कपल नए मेहमान का स्वागत करने को तैयार है.
33 वर्षीय जान्वी ने अपने करियर की शुरुआत छूना है आसमान (2007-08) में समीरा सिंह का किरदार निभाकर की थी. वे मायका (2007-09), धूप मैं ठंडी छांव.. मां (2009) जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं. 2011 से 2013 के बीच जान्वी ने पॉपुलर टीवी शो 'बालिका बधू' में सुगना सिंह का किरदार निभाया था.
जान्वी को असली पहचान टीवी शो 'सीआईडी' से मिली. 2012 से 2016 के बीच जान्वी ने सीआईडी में इंस्पेक्टर श्रेया का किरदार निभाया. पर्दे पर उन्होंने ऐसी बोल्ड लेडी इंस्पेक्टर का रोल निभाया, जो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को निडर होकर जीना बखूबी जानती है.
इंस्टाग्राम पर जान्वी अक्सर पति निशांत के साथ तस्वीरें साझा करती हैं. फोटो में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है.
लेखक के बारे में
पूजा साहू
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jhanvi Chheda, Tv Actress Pregnant, Jhanvi Chheda Pregnant, CID Officer Shreya, Cid, Balika Vadhu