विज्ञापन
This Article is From Aug 23, 2013

बॉलीवुड ने की मुंबई सामूहिक बलात्कार की निंदा

बॉलीवुड ने की मुंबई सामूहिक बलात्कार की निंदा
मुंबई गैंगरेप के पांचों आरोपियों के स्केच।
बॉलीवुड ने एक युवा फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार पर गुस्सा जताया और ‘शर्मिंदा’ महसूस किया। बॉलीवुड ने जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: बॉलीवुड ने एक युवा फोटो पत्रकार के साथ हुए सामूहिक बलात्कार पर गुस्सा जताया और ‘शर्मिंदा’ महसूस किया। बॉलीवुड ने जल्द से जल्द अपराधियों को कड़ी सजा देने की मांग की।

शाहरुख खान, करन जौहर, आशा भोंसले, जया बच्चन, अनुपम खेर, प्रियंका चोपड़ा सहित अन्य ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की।

शाहरुख का मानना है कि इस तरह के अपराध रोकने के लिए हमारे समाज में लड़कियों के प्रति लड़कों की मानसिकता बदलनी चाहिए। शाहरुख ने ट्वीट किया कि इस जघन्य अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को ऐसी सजा देनी चाहिए जो उदाहरण पेश करे। इसके अलावा हमें अपनी मानसिकता भी बदलनी पड़ेगी।

अभिनेत्री-नेत्री जया बच्चन ने कहा कि न्याय ‘कल’ ही दिया जाना चाहिए और मंत्री या पुलिस जैसे जिन लोगों पर जिम्मेदारी है कि उन्हें समयपाबंद कार्यक्रम दिया जाना चाहिए।

प्रियंका ने कहा कि हमें समयसीमा में कानून लागू करना होगा। कई सारे बहाने हैं और इन्हें बर्दाश्त नहीं करेंगे।

आशा भोंसले ने पोस्ट किया कि अपराधियों को सार्वजनिक रूप से तुरंत सजा दी जानी चाहिए।

इसके अलावा करन जौहर और सोनम कपूर ने भी इस घटना पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बॉलीवुड, मुंबई सामूहिक बलात्कार, बलात्कार की निंदा, मुंबई गैंगरेप, महिला पत्रकार से सामूहिक बलात्कार, शक्ति मिल्स, लोअर परेल, Mumbai Gangrape, Photojournalist Gang-raped, Lower Parel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com