बॉलीवुड में कई फिल्में बड़े बजट में बनती हैं. उनको लेकर जबरदस्त हाइप भी होता है. डायरेक्टर भी नामी होता है और उससे जुड़े सितारे भी. बॉलीवुड में भी 2016 में एक ऐसी ही फिल्म रिलीज हुई थी. जिसमें नामी डायरेक्टर थे. फिल्म से एक सुपरस्टार के बेटे का डेब्यू हो रहा था. सुपरस्टार का अपना जलवा रहा था. ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि उसका बेटा भी एक्टिंग की दुनिया में चार चांद लगा देगा. फिल्म की कहानी मिर्जा साहिबां की प्रेम कहानी पर आधारित थी. लेकिन जैसी उम्मीद की गई, असल में नतीजा उसके एकदम उलट निकला. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जनता ने पूरी तरह से नकार दिया और फिल्म दो डिजिट में भी कमाई नहीं कर सकी.
'मिर्जिया' फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म से बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को लॉन्च किया गया था. फिल्म से सैयामी खेर ने भी बॉलीवुड में कदम रखा. फिल्म इन दोनों नए सितारों के अलावा ओम पुरी, के.के. रैना और अंजली पाटील जैसे किरदार भी दिखे. फिल्म की कहानी मशहूर राइटर-डायरेक्टर गुलजार ने लिखी थी. लेकिन फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में कामयाब नहीं रह सकी. बुरी तरह फ्लॉप रही है.
आईएमडीबी के मुताबिक मिर्जिया का बजट लगभग 63 करोड़ रुपये था. जबकि यह बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 7.92 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन ही कर सकी थी. इस तरह अनिल कपूर के बेटे की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पस्त रही है.इसके बाद से हर्षवर्धन कपूर अभी तक बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं, लेकिन वह अभी तक परदे पर वो जादू नहीं दिखा सके हैं जैसा उनके पिता राम लखान, तेजाब, परिंदा या फिर मिस्टर इंडिया जैसी कामयाबी हासिल नहीं कर सके हैं.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं