Bollywood Janmashtami Songs: कोई भी त्योहार हो, मौका हो या फिर खास दिन हो- उसे और खास बनाने के लिए बॉलीवुड में कोई मसाला न मिले, ऐसा तकरीबन नामुमकिन है. होली, दिवाली जैसे बड़े त्योहार से लेकर देशभक्ति तक के लिए हिंदी सिनेमा ने कई शानदार फिल्में और गाने दिए हैं. जन्माष्टमी पर कान्हा का जन्मोत्सव मनाने के लिए और उनकी पसंदीदा दही हांडी को फोड़ने के लिए भी हिंदी सिनेमा में बहुत से गाने मौजूद हैं, जो जन्माष्टमी की खुशियों और भक्ति में चार चांद लगा देते हैं. आपको बताते हैं बॉलीवुड के ऐसे ही गाने जो जन्माष्टमी के त्यौहार में मस्ती के रंग भर देंगे और रौनक को दुगना कर देंगे.
वो किसना है... (किसना)
जो अलबेले हैं, मदनयनों वाले हैं और जो पूरे विश्व में सबसे शक्तिमान हैं वही तो किसना यानी कि कृष्णा है. किसना मूवी का ये खूबसूरत गीत कान्हा की ऐसी ही लीला और गौरव को समर्पित है, जो चाहे अनचाहें मन को कान्हा की भक्ति से सराबोर कर देता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गो गो गो गोविंदा... (ओएमजी)
तैयारी अगर दही हांडी फोड़ने के मुकाबले के साथ जन्माष्टमी मनाने की है तो ओह माय गॉड फिल्म का गो गो गो गोविंदा गाना बेस्ट है. इस गाने को सुनते सुनते ही इतनी एनर्जी का एहसास होने लगेगा कि कई फीट ऊपर टंगी हांडी को फोड़ना भी बच्चों का खेल ही लगने लगेगा.
राधा कैसे न जले (लगान)
लगान फिल्म का ये गाना कृष्ण और राधा के स्नेह को जाहिर करता है. गाने की मिठास उस दौर में ही ले जाती है जब कृष्ण और राधा एक दूसरे से इसी तरह रूठते और मनाते रहे होंगे.
मच गया शोर सारी नगरी में (खुद्दार)
साल 1982 में आई फिल्म 'खुद्दार' का गीत 'मच गया शोर सारी नगरी में' मुंबई की दही हांडी का एक बढ़िया उदाहरण है.अमिताभ बच्चन और परवीन बॉबी पर फिल्माए इस गीत में जबरदस्त मस्ती दिखाई गई है. कान्हा के जन्मोत्सव के इस गीत को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी है.
मैया यशोदा... (हम साथ साथ हैं)
कान्हा का नटखटपन जगजाहिर है. बचपन से ही जब से कान्हा के किस्से सुनते आए हैं तब से ये सभी जानते हैं कि गोपियों को छेड़ने में और माखन चुराने में कान्हा का कोई मुकाबला नहीं कर सका. कान्हा की इन्हीं शरारतों को सुरों में पिरोता है ये गाना, जिसे सुनने वालों को वाकई कान्हा का बचपन याद आने लगता है.
राधे राधे... (ड्रीम गर्ल)
मॉर्डन जेनरेशन की मॉर्डन धुन पर तैयार हुआ है ड्रीमगर्ल फिल्म का ये गाना जिसे युवा खासा पसंद भी कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं