विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2017

IIFA Awards 2017 के लिए पूरा बॉलीवुड चला न्‍यूयॉर्क पर प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं मुंबई...

प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को बर्थडे है और अपने बर्थडे पर प्रियंका न्‍यूयॉर्क में नहीं बल्कि इंडिया में अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ होंगी.

IIFA Awards 2017 के लिए पूरा बॉलीवुड चला न्‍यूयॉर्क पर प्रियंका चोपड़ा पहुंचीं मुंबई...
  • न्‍यूयॉर्क से मुंबई के लिए रवाना हुई प्रियंका चोपड़ा
  • 18 जुलार्इा को मुंबई में परिवार और दोस्‍तों के साथ मनाएंगी अपना जन्‍मदिन
  • इन दिनों न्‍यूयॉर्क में कर रही हैं दूसरी हॉलीवुड फिल्‍म की शूटिंग
नई दिल्‍ली: इन दिनों बॉलीवुड का लगभग हर बड़ा स्‍टार 18वें आईफा अवॉर्ड्स का हिस्‍सा बनने के लिए न्‍यूयॉर्क पहुंच रहा है. सोमवार रात से ही बॉलीवुड स्‍टार्स का जमावड़ा एयरपोर्ट पर देखा जा रहा है, लेकिन इस सब के उलट प्रियंका चोपड़ा, जो पहले से ही न्‍यूयॉर्क में हैं, मुंबई की फ्लाइट पकड़ चुकी हैं. जी हां, बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं और अपना बर्थडे मनाने इंडिया आ रही हैं. प्रियंका चोपड़ा का 18 जुलाई को बर्थडे है और अपने बर्थडे पर प्रियंका न्‍यूयॉर्क में नहीं बल्कि इंडिया में अपने परिवार और दोस्‍तों के साथ होंगी. प्रियंका ने बुधवार रात को अपनी एक सेल्‍फी इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट की है और इस फोटो के कैप्‍शन में प्रियंका ने लिखा है, 'गर्मियों का सूरज बुला रहा है. mumbaibound #mumbaimerijaan #birthdaytime'.
 
 

Summer sun calling #mumbaibound #mumbaimerijaan #birthdaytime #familynfriends

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


बता दें कि इस साल 18वें आईफा (अंतरराष्‍ट्रीय भारतीय फिल्‍म अकादमी पुरस्‍कार) अमेरिका में आयोजित हो रहे हैं. इस पुरस्कार समारोह की शुरुआत न्यूयॉर्क में गुरुवार से हो रही है. भारतीय सितारों के स्वागत के लिए यहां 'ग्रीन कार्पेट' (हरा कालीन) बिछाया जा रहा है. कुछ सितारे 18वें पुरस्कार समारोह का हिस्सा बनने के लिए पहले ही यहां पहुंच चुके हैं. सोमवार रात सलमान खान अपनी मां हेलन के साथ, जबकि शाहिद कपूर अपनी बेटी मीशा और पत्‍नी मीरा के साथ न्‍यूयॉर्क के लिए रवाना हुए हैं. वहीं सैफ अली खान अपने बेटे और बेटी सारा खान के साथ इस इवेंट का हिस्‍सा बनने निकले हैं. वहीं आईफा के लिए न्‍यूयॉर्क पहुंची अनुष्‍का शर्मा, विराट कोहली के साथ टाइम बिताती नजर आईं.
 
salman khan

अपनी मां हेलन के साथ न्‍यूयाॉर्क के लिए रवाना होते सलमान खान.
 
alia bhatt iifa

आईफा के लिए रवाना होती आलिया भट्, कृति सेनन, दिशा पटानी और अदिति राव हैदरी का एयरपोर्ट लुक.


प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो वह इन दिनों न्‍यूयॉर्क में अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्‍म 'इजंट इट रोमांटिक' की शूटिंग कर रही थीं. इस फिल्‍म में प्रियंका चोपड़ा एक योगा एम्‍बेस्‍डर के रूप में नजर आने वाली हैं. यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्‍म है, जो साल 2019 में वैलेंटाइन्‍स डे पर रिलीज होगी.  इस फिल्म की शूटिंग न्यूयॉर्क और उसके आसपास होगी.
 

 

यह फिल्म न्यूयार्क शहर की एक वास्तुकार नटाली की जिंदगी पर आधारित है, जोकि अपनी नौकरी के दौरान पहचान पाने के लिए कठिन कार्य करती है.

इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा का प्रोडक्‍शन हाउस मराठी, पंजाबी और असमी भाषा में फिल्‍म बनाने के बाद अब हॉलीवुड का रुख कर रहा है. प्रियंका अब जल्‍द ही हॉलीवुड‍ फिल्‍म की एक्‍ट्रेस होने के साथ ही वहां की प्रोड्यूसर भी बन जाएंगी.


देखें वीडियो -




...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
लेखक के बारे में
img
दीपिका शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Iifa Awards 2017, IIFA Awards 2017 New York, Priyanka Chopra Birthday, Priyanka Chopra Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com