विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2017

'बाहुबली 2' की शानदार हाफ सेंचुरी, 50 दिन बाद भी 1050 सिनेमाघरों में मचा रही है धमाल

50 दिनों के बाद भी यह फिल्‍म देशभर के 1050 से भी ज्‍यादा स्‍क्रीन्स पर चल रही है. बाहुबली ने इन स्‍क्रीन नंबरों के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. भारत के अलावा यह फिल्‍म ओवरसीज के 25 स्‍क्रीन्‍स पर अभी भी चल रही है.

'बाहुबली 2' की शानदार हाफ सेंचुरी, 50 दिन बाद भी 1050 सिनेमाघरों में मचा रही है धमाल
'बाहुबली 2' ने पहले दिन 100 करोड़ की कमाई का भी रिकॉर्ड बनाया है.
  • 28 अप्रैल को देश के 8500 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई थी 'बाहुबली 2'
  • ओवरसीज के 25 स्‍क्रीन्‍स पर अब भी चल रही है 'बाहुबली 2'
  • भारत में इसकी कुल कमाई 1,373 करोड़ हो चुकी है
नई दिल्‍ली: आमिर खान की 'दंगल' ने भारत के बाद चीन में भी धमाल मचा दिया, तो वहीं सलमान खान की 'ट्यूबलाइट' सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है. लेकिन बॉलीवुड की इन ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍मों के बीच जो निर्देशक एस राजामौली की फिल्‍म 'बाहुबली 2' ने कर दिया है,  वह रिकॉर्ड तोड़ पाना शायद अ‍ब फिल्‍ममेकर्स के लिए काफी मुश्किलों भरा हो. 28 अप्रैल को देश के 8500 स्‍क्रीन्‍स में रिलीज हुई राजामौली की इस फिल्‍म को आज रिलीज हुए 50 दिन हो चुके हैं. इस बीच बॉलीवुड से लेकर साउथ तक की कई फिल्‍में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन 50 दिनों के बाद भी यह फिल्‍म देशभर के 1050 से भी ज्‍यादा स्‍क्रीन्स पर चल रही है. बाहुबली ने इन स्‍क्रीन नंबरों के साथ भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. भारत के अलावा यह फिल्‍म ओवरसीज के 25 स्‍क्रीन्‍स पर अभी भी चल रही है.
 
ट्रेड एनलिस्‍ट रमेश बाला ने इस जानकारी से जुड़े ट्वीट कर बताया कि कैसे  50 दिनों में इस फिल्‍म में रिकॉर्ड बना लिया है. निर्देशक राजामौली की यह फिल्‍म सबसे ज्‍यादा तेलंगाना में चल रही है. यह फिल्‍म यहां अभी भी 282 स्‍क्रीन्‍स पर चल रही है. इसके अलावा कर्नाटक (54), तमिलानाडु (120), केरल (102), मुंबई (179), दिल्‍ली, यूपी (77), पश्चिम बंगाल (45) समेत कई राज्‍यों में चल रही है. 
 

'बाहुबली 2' की अब तक की भारत में हुई कुल कमाई की बात करें तो अपने रिलीज के सातवें हफ्ते तक इस फिल्‍म ने भारत में 1000 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर ली है. भारत में इसकी कुल कमाई 1,373 करोड़ हो चुकी है. वहीं विदेशों में यह फिल्‍म 310 करोड़ से ज्‍यादा कमा चुकी है. प्रभास और राना डग्‍गुबती जैसे सितारों से सजी इस फिल्‍म ने दुनिया भर में अब तक कुल 1684 करोड़ की कमाई कर ली है.
 
याद दिलाते चलें कि 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा के इतिहास की वह पहली फिल्‍म बनी है जिसने दुनिया भर में 1500 करोड़ की कमाई का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्‍म ने सिर्फ 21 दिनों में य‍ह कमाल कर दिखाया था. 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन ने भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की है.
 
baahubali

2015 में रिलीज 'बाहुबली' का दूसरा भाग 'बाहुबली 2' 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरी. प्रभास और राणा दग्गुबाती फिल्म में लीड रोल में हैं. इसमें अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Baahubali 2, Bahubali The Conclusion, 50 Days Of Bahubali 2, 50 Days For Legendary Baahubali2, Rajamouli Baahubali, Prabhas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com