विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2017

10 साल की हुईं कनिका कपूर की बेटी समारा, देखें तीनों बच्चों के साथ 'बेबी डॉल' सिंगर की फोटो

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर की बेटी समारा 10 साल की हो गई हैं.

10 साल की हुईं कनिका कपूर की बेटी समारा, देखें तीनों बच्चों के साथ 'बेबी डॉल' सिंगर की फोटो
कनिका कपूर की बेटी समारा 10 साल की हो गई हैं.
  • दो बेटी और एक बेटे की मां हैं कनिका कपूर
  • 1997 में हुई एनआरआई बिजनेसमैन से शादी, 2012 में लिया तलाक
  • 'बेबी डॉल', 'चिट्टियां कलाइयां' जैसे गानों से मशहूर हुईं कनिका
नई दिल्ली: फिल्म 'रागिनी एमएमएस-2' में सनी लियोनी के गाने 'बेबी डॉल' के जरिए मशहूर हुईं सिंगर कनिका कपूर बॉलीवुड की सबसे चर्चित मॉम्स में से एक हैं. बेहतरीन आवाज की मालकिन कनिका कपूर बी-टाउन की पॉपुलर सिंगल मदर्स भी हैं. तीन बच्चों की मां कनिका की बेटी समारा 10 साल की हो चुकी हैं. सोमवार को समारा के जन्मदिन पर कनिका ने उनके साथ कई तस्वीरें साझा की, जिसमें मां-बेटी की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में मां-बेटी की यह स्टाइलिश जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है.
 

Happy 10th birthday my little SamSam

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

 

My little SamSam s #bdayweekend #My

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

बताते चलें कि, कनिका कपूर के तीन बच्चे हैं (बेटी अयाना, समारा और बेटा युवराज) अक्सर कनिका तीनों बच्चों के साथ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करती रहती हैं. 
 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

कनिका का जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह लंदन की निवासी हैं. 1997 में कनिका जब 18 साल की थीं, तब एनआरआई बिजनेसमैन राज चंडोक से उनकी शादी हुई थी और इनके तीन बच्चे भी हुए, लेकिन 2012 में उनका तलाक हो गया.
 

A post shared by Kanika Kapoor (@kanik4kapoor) on

चिट्टियां कलाइयां (रॉय), लवली (हैप्पी न्यू ईयर), देसी लुक (एक पहेली लीला), प्रेमिका (दिलवाले), डा डा डस्से (उल्टा पंजाब) जैसे गानों को आवाज दे चुकीं कनिका वर्तमान में बॉलीवुड की एक जानीमानी सिंगर हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanika Kapoor, Kanika Kapoor Songs, Kanika Kapoor Family, Kanika Kapoor Kids, Kanika Kapoor Baby Doll, Baby Doll, Sunny Leone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com