विज्ञापन

सनी लियोन की पति से पहली मुलाकात थी मजेदार, डिनर भूल पीते रहे वाइन, डेनियल ने एकदम से कहा था 'आई लव यू'

Sunny Leone First Date: सनी लियोन ने अपनी पहली डेट का ऐसा फिल्मी किस्सा सुनाया जिसमें तीन घंटे की बातें तो थीं ही, इसके अलावा वे खाना ऑर्डर करना तक भूल गए थे. यही नहीं, पति डेनियल वेबर के साथ इस पहली मुलाकात का उन्होंने बहुत ही मजेदार किस्सा सुनाया.

सनी लियोन की पति से पहली मुलाकात थी मजेदार, डिनर भूल पीते रहे वाइन, डेनियल ने एकदम से कहा था 'आई लव यू'
Sunny Leone Love Story: सनी लियोन की प्रेम कहानी, जानें कैसे हुई थी पहली मुलाकात
नई दिल्ली:

कभी-कभी रियल लाइफ में भी ऐसी लव स्टोरी बन जाती है जो फिल्मों को टक्कर दे दे, और सनी लियोन (Sunny Leone) की कहानी कुछ ऐसी ही है. एक ऐसी पहली मुलाकात, जहां वक्त जैसे रुक गया था, जहां बातें खत्म ही नहीं हो रही थीं और जहां दो अनजान लोग कुछ ही घंटों में एक-दूसरे के बेहद करीब महसूस करने लगे. सनी का एक पुराना वीडियो खूब देखा जा रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि उनकी पति डेनियल वेबर के साथ पहली मुलाकात कैसे हुई थी और अपनी पहली डेट का किस्सा भी शेयर कर रही हैं.

पहली मुलाकात में ही खास कनेक्शन

सनी लियोन की पहली मुलाकात, डेनियल वेबर (Sunny Leone Husband) के बैंडमेट की वजह से लास वेगास के एक क्लब में हुई थी. जूम के इस वीडियो में सनी लियोन बताती हैं कि जब वो पहली बार डेनियल के साथ डेट पर गईं, तो दोनों के बीच तुरंत कनेक्शन बन गया. रेस्टोरेंट में बैठते ही बातें शुरू हुईं और देखते ही देखते समय का पता ही नहीं चला. सनी को लगा जैसे वहां सिर्फ वो और डेनियल ही मौजूद हैं. करीब तीन घंटे तक दोनों ने अपनी लाइफ, फैमिली, कल्चर और धर्म जैसी बातों पर खुलकर चर्चा की.

Latest and Breaking News on NDTV

सनी लियोन और डेनियल वेबर

वेटर आता रहा, ऑर्डर नहीं हुआ

दिलचस्प बात ये रही कि दोनों अपनी बातचीत में इतने खो गए कि खाने का ऑर्डर देना ही भूल गए. हर थोड़ी देर में वेटर आता और पूछता कि क्या ऑर्डर करना है, लेकिन डेनियल हर बार सिर्फ वाइन का गिलास भरने को कहते. ये पल सनी के लिए बेहद खास बन गया क्योंकि वो पूरी तरह उस बातचीत में डूबी हुई थीं.

जब गलती से निकल गया ‘आई लव यू'

पहली डेट का सबसे क्यूट और मजेदार हिस्सा तब आया जब डेनियल के मुंह से अचानक ‘आई लव यू' निकल गया. डेट खत्म होने के बाद सनी जाने लगीं, तभी डेनियल ने ये कह दिया. उन्हें तब एहसास हुआ कि ये बात शायद जल्दी हो गई, लेकिन सनी ने इसे ज्यादा तवज्जो नहीं दी और माहौल हल्का ही बना रहा.

Latest and Breaking News on NDTV

लिफ्ट में फिल्मी ट्विस्ट

कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. जब डेनियल सनी को होटल छोड़ने गए, तो उन्होंने एक जेंटलमैन की तरह गुडनाइट कहा और चले गए. लेकिन जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा बंद होने लगा, डेनियल वापस आए, बटन दबाया और अंदर जाकर सनी को एक रोमांटिक गुडनाइट किस दिया. सनी के लिए ये पल किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. सनी इस पूरी डेट को आज भी स्लो मोशन में याद करती हैं, जबकि डेनियल इसे मजाक में एक नॉर्मल मुलाकात बताते हैं. सनी मानती हैं कि लड़कियों के लिए ऐसी यादें हमेशा खास और फिल्मी होती हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com