विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2015

'एबीसीडी-2' में अर्जुन कपूर को पसंद आया वरुण का नृत्य

'एबीसीडी-2' में अर्जुन कपूर को पसंद आया वरुण का नृत्य
फाइल फोटो
नई दिल्ली: अभिनेता अर्जुन कपूर ने रेमो डिसूजा निर्देशित 'एबीसीडी 2' देखी। इसे देखने के बाद वह वरुण धवन के नृत्य की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

अर्जुन ने ट्विटर पर फिल्म और वरुण के नृत्य की खुले दिल से तारीफ की। उन्होंने वरुण को एक ऐसा नर्तक और अभिनेता बताया, जो अन्य से अलग है।

अर्जुन (29) ने ट्विटर पर लिखा, 2डी हो या 3डी वीडी (वरुण धवन) एक हटकर परफॉर्मर हैं। वह आपको निराश नहीं करते। उनके अंदर के कलाकार का ऊपर उठना जारी है।

रेमो डिसूजा निर्देशित और सिद्धार्थ रॉय कपूर निर्मित 'एबीसीडी 2' 26 जून को रिलीज हो रही है।

यह एक सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित बताई गई है। यह 2011 की फिल्म 'एबीसीडी : ऐनीबॉडी केन डांस' का सीक्वल है। इसमें वरुण के अलावा श्रद्धा कपूर तथा प्रभुदेवा भी हैं। प्रभुदेवा ने कहा है कि उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं। फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अर्जुन कपूर, एबीसीडी-2, प्रभु देवा, Arjun Kapoor, ABCD-2, Prabhu Deva
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com