विज्ञापन

खुशी और जान्हवी के बिना अंशुला कपूर ने साउथ कोरिया में मनाई बैचलरेट पार्टी, अर्जुन कपूर ने बहन की फोटो पर किया ये कमेंट

Anshula Kapoor celebrated bachelorette party in South Korea : अंशुला कपूर ने साउथ कोरिया में बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अर्जुन कपूर ने रिएक्शन दिया है. 

खुशी और जान्हवी के बिना अंशुला कपूर ने साउथ कोरिया में मनाई बैचलरेट पार्टी, अर्जुन कपूर ने बहन की फोटो पर किया ये कमेंट
अंशुला कपूर ने साउथ कोरिया में सेलिब्रेट किया बैचलरेट पार्टी
नई दिल्ली:

कपूर फैमिली की बेटी दुल्हनियां बनने वाली हैं. दरअसल, बीते दिनों बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की सगाई हुई थी. वहीं अब जल्द ही वह दुल्हन बनेंगी. हाल ही में अंशुला कपूर ने साउथ कोरिया के सियोल में अपनी बैचलरेट पार्टी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई, जिसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की है. हालांकि तस्वीरों में अंशुला कपूर बहन खुशी कपूर या जान्हवी कपूर के साथ नजर नहीं आ रही हैं. जबकि अपने खास दोस्तों के साथ ट्रिप को एन्जॉय करती दिख रही हैं. इन तस्वीरों पर अंशुला कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने रिएक्शन दिया है. 

सियोल में मनाई बैचलरेट पार्टी

इंस्टाग्राम में शेयर की गई तस्वीरों के साथ अंशुला कपूर ने कैप्शन में लिखा, सियोलस्टर्स फॉर लाइफ. इन तस्वीरों में वह अपनी गर्ल फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं. तस्वीरों में खाने से लेकर साउथ कोरिया की खूबसूरत जगहों की झलक देखने को मिल जाती है. वहीं कुछ तस्वीरों में ब्राइड टू बी अंशुला कपूर को पिंक टियारा में देखा जा सकता है. 

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन की 48 साल पहले सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, बिग बी का भारी वजन बना एक्ट्रेस के लिए मुसीबत

अर्जुन कपूर ने किया अंशुला कपूर के पोस्ट पर कमेंट

अंशुला कपूर एक फोटो में पिंक कलर का कोट पहने हुए नजर आ रही हैं, जिसे देखते ही उनके भाई अर्जुन कपूर ने कमेंट सेक्शन में रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा, पिंक जैकेट रिटर्न्स. इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा और एलनाज नौरोजी ने पोस्ट को लाइक किया और रिएक्शन भी दिया. 

अंशुला कपूर के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अंशुला कपूर के पिता बोनी कपूर ने दो शादी की हैं. पहली शादी से दो बच्चे अंशुला और अर्जुन कपूर हैं. जबकि दूसरी शादी से खुशी और जान्हवी कपूर हैं. वहीं उनकी सगाई उनके लॉन्गटाइम पार्टनर रोहन ठक्कर से हुई हैं और जल्द दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. 

ये भी पढे़ं- राजपाल यादव की फिल्म की बदली रिलीज डेट, धुरंधर 2 की तरह अब पेड प्रीव्यू के साथ इस दिन देख पाएंगे मूवी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com