सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'पेशवा बाजीराव' में राधा बाई का किरदार निभा रहीं अनुजा साठे जल्द ही इस शो को अलविदा कहने वाली हैं. मीडिया में आई खबरों के अनुसार वे इस शो को एक नीजि कारण से छोड़ रही हैं. इस शो को छोड़ने का फैसला करने के पीछे की वजह हैं उनके पति... जी हां, अनुजा इस शो को इसलिए छोड़ रही हैं, क्योंकि उनके पति भी इस शो से जुड़ने वाले हैं. हो सकता है कि आपको यह सुनने अजीब लगे, लेकिन वे ऐसा इसलिए कर रही हैं, क्योकि शो में अब लीप आपने वाला है. और उनके पति पति सौरभ गोखले बाजीराव के भाई चिमाजी अप्पा का किरदार का निभाने वाले हैं. इस तरह अनुजा को उनकी मां का रोल करना होगा...
एंटरटेनमेंट साइट स्पाटबॉय की खबर के अनुसार अनुजा ने कहा कि वह अपने पति के साथ शूटिंग करना मिस तो जरूर करेंगीं, लेकिन वे उनकी मां का रोल नहीं निभाना चाहतीं.
अनुजा को शो मे उनके रोल राधा बाई के लिए काफी तारीफ मिली है लेकिन अब शो में लीप आने वाला है जिसके बाद सौरभ भी शो में नजर आएगें और स्क्रीन पर अनुजा को सौरभ की मां का किरदार निभाना पड़ेगा.
अनुजा ने कहा कि मुझे 25 साल के बेटे की मां का किरदार निभाना अजीब लगता है. वैसे भी मैं लीप तक के लिए ही साइन की गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anuja Sathe, Anuja Sathe Exits, Peshwa Bajirao, TV Show Peshwa Bajirao, Anuja Sathe Marriage, Chimaji Appa, Saurabh Gokhale