विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2016

फिल्म हैरी पॉटर के 'प्रोफेसर सेवेरस स्नैप' ऐलन रिकमेन का निधन

फिल्म हैरी पॉटर के 'प्रोफेसर सेवेरस स्नैप' ऐलन रिकमेन का निधन
फिल्म 'हैरी पॉटर' से ली गई ऐलन रिकमेन एक तस्वीर
लंदन: ब्रिटेन के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में शामिल ऐलन रिकमेन का 69 साल की उम्र में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। रिकमेन ने 'हैरी पॉटर' सीरीज में प्रोफेसर सेवेरस स्नेप की भूमिका निभाई थी।

उनके परिवार ने गुरुवार को एक बयान में कहा, 'अभिनेता और निर्देशक एैलन रिकमेन का कैंसर के कारण 69 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके साथ उनका परिवार और दोस्त मौजूद थे।' 'हैरी पॉटर' सीरीज में प्रोफेसर स्नैप की अपनी सबसे प्रसिद्ध भूमिका के अलावा रिकमेन ने 'डाई हार्ड' में हैंस ग्रुबर और 1991 में आई 'रॉबिन हुड : प्रिंस ऑफ थीव्स' में नॉटिंघम के शेरिफ जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभायी थीं। 'रॉबिन हुड : प्रिंस ऑफ थीव्स' के लिए उन्हें बाफ्टा अवॉर्ड भी मिला था।

रिकमेन को सबसे ज्यादा पर्दे पर खलनायकों की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। उनके इस तरह के किरदारों में 2007 में आई जॉनी डेप अभिनीत 'स्वीनी टोड : द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट' में जज टरपिन का किरदार सबसे चर्चित है। लेकिन उन्होंने 1990 में आई 'ट्रूली मैडली डीपली', 1995 में आई 'सेंस एंड सेंसिबिलिटी' और 2003 में आई 'लव एक्चुअली' जैसी फिल्मों में सकारात्मक किरदार भी निभाए थे।

उनकी हाल की फिल्मों में 'गैंबिट', 'ली डेनियल्स', 'द बटलर' और 'अ लिटिल केओस' शामिल हैं। वह रंगमंच के भी बड़े कलाकार थे और राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। रिकमेन की नई फिल्म 'आई इन दि स्काई' अप्रैल में आने वाली है, जिसमें उनके साथ हेलन मिर्रेन नजर आएंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हैरी पॉटर, ऐलन रिकमेन, सेवेरस स्नैप, कैंसर, Harry Potter, Alan Rickman, Severus Snape, Cancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com