ऋतिक रोशन और अक्षय कुमार (फाइल फोटो)
मुंबई:
बॉक्स ऑफिस पर 'मोहन जोदड़ो' और 'रुस्तम' के बीच टकराव के बावजूद अभिनेता ऋतिक रोशन ने अभिनेता अक्षय कुमार को उनकी फिल्म के लिए बधाई दी है, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ। फिल्म 'मोहन जोदड़ो' से 'जोधा अकबर' के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर और ऋतिक एक बार फिर साथ आ रहे हैं।
यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी। उसी दिन अक्षय की 'रुस्तम' भी रिलीज होगी, जिसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। इस टकराव के बावजूद ऋतिक ने गुरुवार को ट्विटर पर 'रुस्तम' के ट्रेलर की सराहना की। ऋतिक ने ट्वीट किया, 'अक्षय कुमार आपको बधाई । 'रुस्तम' का ट्रेलर अच्छा लगा। अच्छे विकल्प ही इंसान को बनाते हैं। मुझे यकीन है कि आप सहमत हैं ट्विंकल खन्ना।"
फिल्म 'रुस्तम' के ट्रेलर से प्रतीत होता है कि यह रहस्य से भरपूर फिल्म है, जिसमें अक्षय ने एक नौसेना अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज नजर आएंगी।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
12 अगस्त को रिलीज होगी फिल्मCongrats @akshaykumar . Loved the #rustom trailer. Good choices maketh d man. I'm sure u agree @mrsfunnybones :) God bless
— Hrithik Roshan (@iHrithik) June 30, 2016
यह फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी। उसी दिन अक्षय की 'रुस्तम' भी रिलीज होगी, जिसका निर्देशन टीनू सुरेश देसाई ने किया है। इस टकराव के बावजूद ऋतिक ने गुरुवार को ट्विटर पर 'रुस्तम' के ट्रेलर की सराहना की। ऋतिक ने ट्वीट किया, 'अक्षय कुमार आपको बधाई । 'रुस्तम' का ट्रेलर अच्छा लगा। अच्छे विकल्प ही इंसान को बनाते हैं। मुझे यकीन है कि आप सहमत हैं ट्विंकल खन्ना।"
फिल्म 'रुस्तम' के ट्रेलर से प्रतीत होता है कि यह रहस्य से भरपूर फिल्म है, जिसमें अक्षय ने एक नौसेना अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म में अक्षय के साथ अभिनेत्री इलियाना डीक्रूज नजर आएंगी।
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, रुस्तम, फिल्म, Hrithik Roshan, Akshay Kumar, Rustom, Film