'बादशाहो' के गाने मेरे रश्के कमर.. में इलियाना डिक्रूज और अजय देवगन.
- अजय देवगन ने ट्विटर पर साझा किया 'बादशाहो' के पहले गाने का वीडियो
- मेरे रश्के कमर.. में इलियाना डिक्रूज के साथ रोमांस कर रहे अजय देवगन
- नुसरत और राहत के सूफी गाने को तनिष्क बागची ने फिल्म के लिए किया री-क्रिएट
नई दिल्ली:
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आगामी फिल्म 'बादशाहो' का पहला गाना मेरा रश्के कमर.. रिलीज हो गया है. अजय देवगन ने ट्विटर पर इसका वीडियो जारी किया है. गाने में अजय देवगन की अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री देखते ही बन रही है. गाने में इलियाना किसी रॉयल प्रिंसेस की तरह नजर आ रही हैं. वेस्टर्न आउटफिट में वे बेहद सिजलिंग तो साड़ी लुक में काफी खूबसूरत दिख रही हैं. वहीं, पूरे गाने में अजय ने काले रंग की कपड़े पहन रखे हैं. गाने की शुरुआत में इलियाना कहती हैं, "कभी मेरा भरोसा मत तोड़ना". जवाब में अजय कहते हैं, "वफादारी मेरे खून में है."
तस्वीरों के जरिए देखें, गाने की झलक...

नुसरत फतेह अली खान और रहत फतेह अली खान के सूफी गाने मेरे रश्के कमर.. को 'बाहशाहो' के लिए री-क्रिएट किया गया है. इसका संगीत तनिष्क बागची ने दिया है. आमतौर पर जब कोई गाना री-क्रिएट किया जाता है, तो वह पुराने गाने से बिल्कुल विपरीत होता है. लेकिन संगीतकार तनिष्क बागची ने इस गाने के साथ ऐसा बिल्कुल नहीं किया. हालांकि, थ्रिलर फिल्म के मुताबिक मनोज मोंतशीर ने गाने के लिरिक्स में थोड़ा बदलाव जरूर किया है. गाने की शूटिंग बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर की खूबसूरत लोकेशन में हुई है.
देखें, वीडियो...
मिलन लुथरिया के निर्देशन में बनी 'बादशाहो' इमरजेंसी की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है. कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ फिल्म का टीजर काफी मजेदार है, जिसमें किरदारों से मिलाने के साथ ही कहानी की भी एक झलक दिखाई गई है. टीजर में दर्शकों को एक्शन सीन्स के साथ ही इलियाना डिक्रूज और सनी लियोनी का हॉट अंदाज भी नजर आया.
'बादशाहो' के टीजर से सामने आया है कि 6 बदमाश, अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और संजय मिश्रा मिलकर सरकार के सोने के खजाने को चुराने की कोशिश करते हैं, जिसे एक शहर से दूसरे शहर ले जाया जा रहा है. इन लोगों के पास इस सोने को चुराने के लिए 96 घंटे हैं, लेकिन क्या यह लोग यह सोना चुरा पाते हैं, यही इस फिल्म की कहानी है. फिल्म 1 सितंबर को रिलीज हो रही है.
खुद को बेहतर अभिनेता नहीं मानते अजय देवगन! देखें वीडियो...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ajay Devgn, Ileana D' Cruz, Baadshaho, Nusrat Fatah Ali Khan, Rahat Fatah Ali Khan, Tanishk Bagchi, Mere Rashke Qamar