विज्ञापन

गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने विलेन बनकर की एंट्री! अजय देवगन बोले- कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये

Akshay Kumar In Golmaal 5: गोलमाल 5 में अक्षय कुमार की एंट्री हो गई है, जिसका ऐलान रोहित शेट्टी के बर्थडे पर बधाई देते हुए उन्होंने अपना फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ई. 

गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू, अक्षय कुमार ने विलेन बनकर की एंट्री! अजय देवगन बोले- कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये
गोलमाल 5 से अक्षय कुमार का पहला लुक आया सामने
नई दिल्ली:

साल 2006 से 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' से शुरू हुई हंसी की यात्रा अब 20 साल का सफर पूरा कर चुकी है और फिल्म का पांचवां सीक्वल दस्तक देने के लिए तैयार है. हालांकि इस बार गोलमाल में एक नहीं बल्कि दो नए चेहरे दिखने वाले हैं और उनके लुक भी रिवील हो गए हैं. ऐसे में फैंस का एक्साइटमेंट लेवल सातवें आसमान पर है. 'गोलमाल-5' बाकी चार सीक्वल से अलग और शानदार होने वाली है क्योंकि इस बार सिर्फ अजय देवगन ही नहीं बल्कि अक्षय कुमार भी कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं. अभिनेता का फिल्म से लुक भी रिवील हो चुका है, जिसमें वो हाउसफुल-4 के 'बाला' की तरह दिख रहे हैं. हालांकि यह बाला किसी राजसी परिवार का हिस्सा नहीं बल्कि विलेन लग रहा है. शरमन जोशी भी फिल्म में वापसी कर रहे हैं. शरमन को फिल्म के पहले सीक्वल में देखा गया था, जिसके बाद अब वह पाचंवे सीक्वल में दिखने वाले हैं. 

गोलमाल 5 में नजर आएंगे ये एक्टर्स

अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी को जन्मदिन की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया, जिसमें अजय देवगन कहते हैं, कोई फ्रेंचाइजी नहीं छोड़ता ये. वहीं वीडियो में अक्षय कुमार का लुक विलेन वाला लग रहा है, जिसके चलते फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. वहीं रोहित शेट्टी ने भी अपने बर्थडे पर फैंस को तोहफा दिया. वहीं अभिनेता कुणाल खेमू ने फिल्म की शूटिंग की जानकारी देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित शेट्टी सभी को सीन समझा रहे हैं और दो बाइक को आपस में जोड़कर अजय देवगन की ग्रैंड एंट्री की तैयारी कर रहे हैं. बीटीएस वीडियो में ही सभी स्टार्स की जबरदस्त मस्ती देखने को मिल रही है. इससे अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि फिल्म को देखकर इस बार दर्शक पेट पकड़कर हंसने को मजबूर होने वाले हैं. 

गोलमाल 5 की रिलीज डेट

गोलमाल-5 को देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है क्योंकि माना जा रहा है कि फिल्म अगले साल यानी 2027 में फ्लोर पर आएगी. हालांकि, हंसी का डोज कम नहीं है क्योंकि अक्षय कुमार की भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, जिसमें कॉमेडी व हॉरर कूट-कूटकर भरा है. 

ये भी पढ़ें- Bhooth Bangla Teaser: प्रियदर्शन के साथ 16 साल बाद लौटे अक्षय कुमार, भूत बंगला के टीजर में दिखे राजपाल यादव, फैंस बोले-  बेस्ट कॉम्बो

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com