विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2018

अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट भेजने वाले 'रॉकेट मैन' के. सिवन बने इसरो के नये प्रमुख, 7 खास बातें

सिवन के वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में निदेशक हैं. वह ए एस किरण कुमार का स्थान लेंगे जिनकी नियुक्ति 12 जनवरी 2015 को हुई थी.

अंतरिक्ष में 104 सैटेलाइट भेजने वाले 'रॉकेट मैन' के. सिवन बने इसरो के नये प्रमुख, 7 खास बातें
के सिवन बने इसरो के नये प्रमुख (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
  1. सिवन के वर्तमान में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में निदेशक हैं. वह ए एस किरण कुमार का स्थान लेंगे जिनकी नियुक्ति 12 जनवरी 2015 को हुई थी. 
  2. यह के सिवन की विशेषता थी कि  इसरो को एक ही मिशन में 104 उपग्रह भेजने की क्षमता प्रदान की. इसकी बदौलत पिछले साल फरवरी में भारत ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. सैटेलाइट को कक्षा में भेजने के लिए जितने लोग तकनीक पर काम कर रहे थे, उनमें के सिवन वह प्रमुख व्यक्ति थे.
  3. के सिवन ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि 'मैं इस नियुक्ति से काफी खुश हूं क्योंकि पिछले कुछ सालों में इसरो के चेयरमैन ने काफी महान कार्य किये हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि देश की सेवा करूंगा और इसे एक नई उंचाईयों तक लेकर जाऊंगा.'
  4. सिवन के संक्षित परिचय के मुताबिक, उन्होंने वर्ष 1980 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया और वर्ष 1982 में बेंगलुरु के आईआईएससी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है. आईआईटी बॉम्बे से उन्होंने वर्ष 2006 में एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की.
  5. सिवन वर्ष 1982 में इसरो में आए और पीएसएलवी परियोजना पर उन्होंने काम किया. उन्होंने एंड टू ऐंड मिशन प्लानिंग, मिशन डिजाइन, मिशन इंटीग्रेशन ऐंड ऐनालिसिस में काफी योगदान दिया.
  6. वह इंडियन नेशनल ऐकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया और सिस्टम्स सोसाइटी ऑफ इंडिया में फैलो हैं. कई जर्नल में उनके पेपर प्रकाशित हुए हैं.
  7. उन्हें कई पुरस्कारों से नवाजा गया है. इसमें चेन्नई की सत्यभामा यूनिवर्सिटी से अप्रैल 2014 में मिला डॉक्टर ऑफ साइंस और वर्ष 1999 में मिला श्री हरी ओम आश्रम प्रेरित डॉ विक्रम साराभाई रिसर्च अवॉर्ड शामिल है. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
K Sivan, K Sivan ISRO
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com