विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2022

'एयरपोर्ट पर स्थिति नॉर्मल होने में लगेंगे 7-10 दिन', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IGI अथॉरिटी को दिए ये निर्देश

दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI Airport) एयरपोर्ट पर लगातार बढ़ रही भीड़ को लेकर केंद्र सरकार ने सभी एविएशन कंपनियों (Aviation Companies) के लिए एडवाइजरी जारी की है. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एयरपोर्ट पर भीड़भाड़ को लेकर NDTV से बात की. सिंधिया ने कहा कि सरकार चेक-इन प्रोसेस में मिली शिकायतों के बाद सुधारात्मक कदम उठाए हैं.

'एयरपोर्ट पर स्थिति नॉर्मल होने में लगेंगे 7-10 दिन', ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IGI अथॉरिटी को दिए ये निर्देश
सिंधिया ने कहा कि सरकार चेक-इन प्रोसेस में मिली शिकायतों के बाद सुधारात्मक कदम उठाए हैं.
नई दिल्ली:
  1. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि सभी एयरलाइंस कंपनियों को चेक-इन काउंटर पर मैनपावर बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि एयरपोर्ट पर ऐसी कोई भी स्थिति पैदा न हो, जिससे यात्रियों को किसी तरह की परेशानी उठानी पड़े. 
  2. मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस कंपनियों से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रियल टाइम इंफॉर्मेशन डालने के भी निर्देश दिए हैं. सिंधिया ने कहा कि यात्रियों को निर्बाध सेवा प्रदान करना एयरपोर्ट ऑपरेटर की ज़िम्मेदारी है.
  3. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि किसी ने भी सर्दियों की छुट्टियों के लिए इतनी भीड़ का अनुमान नहीं लगाया था. एयरपोर्ट पर अच्छी सर्विस प्रदान करना एयरपोर्ट संचालक की जिम्मेदारी है. मैंने इस बारे में सभी हवाई अड्डों के संचालकों के साथ बैठक की. अगले 7-10 दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट पर भीड़ सामान्य होगी. 
  4. सिंधिया ने कहा कि एयरपोर्ट सिक्योरिटी चेक भी जरूरी है, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि चेक-इन प्रोसेस में देरी CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के कर्मचारियों के कारण नहीं हुई. वर्तमान में हमारे पास 11 लाइनें और सेक्शन हैं. लेकिन हमें ऐसी 16 लाइन और सेक्शन की जरूरत है, जो काम को जल्दी करने में मदद करे.
  5. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि एंट्री गेट में भी दिक्कत है. अगर दिल्ली एयरपोर्ट के गेट नंबर 6 पर 20 मिनट और गेट नंबर 11 पर सिर्फ 2 मिनट का इंतजार है ,तो इसे तुरंत बदल देना चाहिए. वेटिंग टाइम को भी स्क्रीन पर लगाना होगा. एयरपोर्ट ऑपरेटर के साथ मेरी चर्चा के बाद अब ऐसा किया जा रहा है.
  6. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के अंदर सुरक्षा चैकपाइंट की संख्या 11 से बढ़ाकर 20 की जाएगी. आज की स्थिति में 17 चैकपाइंट हैं. उन्होंने कहा, "हमने सभी अनावश्यक बैरिकेड्स भी हटा दिए हैं."
  7. ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुताबिक, एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कर्मियों की कमी नहीं है. डीजी-सीआईएसएफ तीन घंटे की बैठक में मेरे साथ थे और मैंने दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) से भी पूछा कि क्या यह सीआईएसएफ का मुद्दा है. मुझे बताया गया कि सीआईएसएफ की तरफ से कोई समस्या नहीं है.
  8. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों में यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. हमने तत्काल उपाय किए हैं और इसमें तुरंत ही सुधार होगा. अगले कुछ दिनों तक ऐसा करना जारी रहेगा.
  9. उन्होंने बताया कि मुंबई और बेंगलुरु को भी यही निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट के अनुरूप संचालन संबंधी संशोधनों को लागू किया जा रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट की तरह ये दोनों एयरपोर्ट पर व्यस्त एयरपोर्ट हैं.
  10. सिंधिया ने कहा कि अगले 7-10 दिनों में हालात सुधरेंगे, क्योंकि ये नए उपाय पूरी तरह से लागू हो जाएंगे. हमें सभी एयरलाइंस के साथ तालमेल बिठाकर ऐसा करने की जरूरत है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Airport, IGI Airport, Passenger Congestion, Jyotiraditya Scindia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com