विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2022

"ना तो ऑडिट और ना ही अच्छी सामग्री का हुआ इस्तेमाल", मोरबी हादसे की ये हैं 10 वजहें

मोरबी में हुए पुल हादसे को टाला भी जा सकता था, अगर कंपनी की तरफ से ये 10 बड़ी गलतियां पहले ही सुधार ली गई होतीं. इस हादसे में 130 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी भी नदी में शवों को तलाशने का काम जारी है. 

"ना तो ऑडिट और ना ही अच्छी सामग्री का हुआ इस्तेमाल", मोरबी हादसे की ये हैं 10 वजहें
नई दिल्ली:
  1. मोरबी पुल की मरम्मत में जिन सामग्रियों का इस्तेमाल किया गया था, उनकी गुणवत्ता 'घटिया' थी. इस वजह से पुल की संरचना ही कमजोर बनी. 
  2. 143 वर्ष पुराने इस पुल का किसी ने कभी संरचनात्म ऑडिट तक भी नहीं किया था. 
  3. इस सस्पेंशन ब्रिज के कई केबलों पर जंग लक चुका था, जिस वजह से उनकी भार उठाने की झमता पहले के मुकाबले कम हो गई थी. 
  4. मरम्मत के तहत पुल का सिर्फ प्लेटफॉर्म बदला गया था, जबकि इससे लगे केबल को वैसे ही रहने दिया गया था. 
  5. पुल की मरम्मत के लिए जिस ठेकेदार को रखा गया था, उसे ऐसे ब्रिज की मरम्मत का कोई अनुभव नहीं था. 
  6. इस पुल को बगैर इसकी क्षमता को जांच ही शुरू कर दिया गया था. 
  7. पुल को दोबारा खोलने से पहले सरकार से अनुमति नहीं ली गई थी. 
  8. पुल को देखने आए लोगों को किसी आपात स्थिति में बचाने के लिए यहां कोई इंतजाम पहले से नहीं था. 
  9. यहां तक कि इस ब्रिज की मरम्मत को लेकर भी कंपनी के पास कोई कागजात नहीं थे. 
  10. कंपनी को पुल के मरम्मत का काम दिसंबर तक करने का समय दिया गया था, लेकिन उसने इसे जल्दी खोल दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Morbi Bridge Accident, Gujarat Bridge Collapse, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com