विज्ञापन

10 खास बातें : सैप सेंटर में बोले पीएम मोदी, आपके बीच खड़ा हूं, क्या कोई आरोप है मुझ पर?

10 ??? ????? : ??? ????? ??? ???? ???? ????, ???? ??? ???? ???, ???? ??? ???? ?? ??? ???
पीएम मोदी सैन होजे में...
सैन होजे:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दौरे के आखिरी चरण में सैन होजे के सैप (SAP) सेंटर में भारतीय-अमेरिकियों की सभा को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय शक्ति और सामर्थ्य पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि देश किसी हाल में पीछे नहीं रहने वाला।

आइए जानें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इस संबोधन में क्या खास 10 बातें कहीं:
  1. आपकी (भारतीय समुदाय की) उंगलियों के कमाल से पूरे विश्व में भारत की पहचान बनी है।
  2. 21वीं सदी एशिया की सदी है। यह हर कोई मानता है। पर अब लोग यह नहीं कहते कि 21वीं सदी एशिया की सदी है, अब लोग कहते हैं 21वीं सदी हिन्दुस्तान की सदी है।
  3. भारत को नए सिरे से देखने के लिए आप सबने जो पुरुषार्थ किया है उसे मैं लाख लाख अभिनंदन करता हूं।
  4. कभी जो लगता था 'ब्रेन ड्रेन' है, वह मुझे लगता है 'ब्रेन डिपॉजिट' है।
  5. जो बदलने से इंकार करेगा, वह 21वीं सदी में असंगत हो जाएगा।
  6. पहले हमारी पहचान उपनिषद को लेकर थी लेकिन आज हमारा देश उपनिषद से आगे बढ़कर उपग्रह की चर्चा करने लगा है। पूरी दुनिया में भारत पहला देश है जो पहले ही प्रयास में मार्स मिशन में सफल हो गया।
  7. आपको याद होगा कि मैंने कहा था कि मैं परिश्रम करने में कमी नहीं रखूंगा। अब अपने कार्यकाल के 16 महीने बाद, मुझे आपसे सर्टिफिकेट चाहिए। मैंने वादा निभाया? परिश्रम की पराकष्ठा की? दिन रात मेहनत कर रहा हूं?
  8. हमारे देश में नेताओं पर कुछ ही समय में आरोप लग जाते हैं। मेरे देशवासियों मैं आपके बीच खड़ा हूं, है कोई आरोप मुझ पर?
  9. आप लोगों का उत्साह देखते ही बनता है। मैं आज यहां करीब 25 साल बाद आया हूं। यहांं बहुत सारे नए चेहरे नजर आए।
  10. जिस देश के पास 800 मिलियन नौजवान हों, 65 फीसदी जनसंख्या युवा हो, वह क्या कुछ नहीं कर सकता है! हमारा देश शक्ति और सामर्थ्य से भरा हुआ है। मेरा विश्वास है कि देश आगे बढ़ेगा। क्योंकि, मेरा देश जवान है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
बहराइच हिंसाः सरफराज-तालिब का एनकाउंटर; हालत नाजुक; अखिलेश ने पूछा सवाल, बढ़ा बवाल
10 खास बातें : सैप सेंटर में बोले पीएम मोदी, आपके बीच खड़ा हूं, क्या कोई आरोप है मुझ पर?
"राम मंदिर, इलेक्टोरल बॉन्ड्स, केंद्रीय एजेंसी..." -  विपक्षी दलों पर PM मोदी के 5 बड़े हमले
Next Article
"राम मंदिर, इलेक्टोरल बॉन्ड्स, केंद्रीय एजेंसी..." - विपक्षी दलों पर PM मोदी के 5 बड़े हमले
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com