विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2017

PM मोदी बोले, इंदिरा ने मोरबी में बदबू की वजह से नाक पर रखा था रूमाल, भाषण की 5 बातें

PM मोदी बोले, इंदिरा ने मोरबी में बदबू की वजह से नाक पर रखा था रूमाल, भाषण की 5 बातें
पीएम मोदी बोले, इंदिरा ने मोरबी में बदबू की वजह से नाक रखा था रूमाल
  • हमने पानी की हर बूंद बचाने के लिए गुजरात में अभियान चलाया: पीएम मोदी
  • विकास चुनाव जीतना नहीं है बल्कि लोगों की सेवा करना है: पीएम मोदी
  • जनसंघ और बीजेपी मोरबी के लोगों के साथ खड़ा है: पीएम मोदी
राजकोट:
  1. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे याद है कि इंदिरा बहन जब मोरबी आई थीं तो बदबू की वजह से उन्होंने अपनी नाक पर नाक पर रूमाल रखा हुआ था. उनकी ये फोटो मैगजीन में छपी थी. उन्‍होंने कहा कि जनसंघ और आरएसएस को मोरबी की गलियों से खुशबू आती है और वह खूशबू मानवता की होती है.
  2. पीएम मोदी ने कहा कि हमने पानी की हर बूंद बचाने के लिए गुजरात में अभियान चलाया क्योंकि हमें पता है कि पानी की कमी से क्‍या होता है. 
  3. उन्‍होंने कहा, हमारे लिए विकास चुनाव जीतना नहीं है बल्कि लोगों की सेवा करना है. बीजेपी ने हमेशा मोरबी के लोगों के लिए काम किया है.
  4. पीएम मोदी ने कहा कि समय अच्छा हो या बुरा जनसंघ और बीजेपी मोरबी के लोगों के साथ खड़ी है. ये बात कांग्रेस और उसके नेताओं के लिए नहीं कह सकते हैं. 
  5. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का विकास मॉडल हैंडपंप है और गुजरात का विकास मॉडल है नर्मदा का पानी पाइपलाइन से घरों में जाना. उन्‍होंने कहा कि हमने गुजरात में इतनी पाइप लाइन बिछवाई है कि कांग्रेस के नेता चाहे तो मारुति कार में बैठकर घूम सकते हैं.

VIDEO: राहुल गांधी बोले सिर्फ़ कुछ लोगों के लिए है बीजेपी की सरकार 
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Elections 2017, Indira Ben, PM Modi, Morbi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com