- मुंबई के विरार इलाके में पिता अरुण कुमार आहूजा और मां निर्मला देवी के घर 21 दिसंबर 1963 को जन्मे गोविंदा अपने छह भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं. उनके पिता भी अभिनेता थे और मां गायिका थीं. पिता ने महबूब खान की 1940 की फिल्म 'औरत' में काम किया था.
- गोविंदा के पिता ने ही उन्हें फिल्मों में अभिनय के लिए प्रेरित किया. उन्होंने अभिनय के साथ-साथ डांस की कला भी सीखी. वह फिल्मकारों को अपना वीडियो कैसेट बनाकर भेजते थे.
- बॉलीवुड में 80 और 90 के दशक में गोविंदा ने सबसे ज्यादा नीलम, जूही चावला, करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, रानी मुखर्जी, कादर खान, संजय दत्त, परेश रावल, सतीश कौशिक, जॉनी लीवर जैसे कलाकारों के साथ काम किया.
- अभिनेता को पहला अवसर उनके मामा आनंद की फिल्म 'तन बदन' में मिला था. यह फिल्म बहुत हिट हुई थी और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. गोविंदा ने 1985 में जून के महीने में 'लव 86' फिल्म की शूटिंग शुरू की और इसी साल जुलाई के मध्य तक उन्होंने 40 फिल्में साइन की थी, जो एक रिकॉर्ड बन गया.
- उनकी फिल्म 'इल्जाम' के गीत 'स्ट्रीट डांसर' ने उन्हें रातोंरात डांसिंग स्टार बना दिया. गोविंदा ने एक वक्त पर 'गदर : एक प्रेम कथा', 'ताल' और 'देवदास' जैसी सफल फिल्मों के प्रस्ताव भी ठुकराए.
- गोविंद ने साल 2004 में राजनीति में भी अपना हाथ आजमाया और कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़कर सांसद भी बने. उन्होंने 2006 में अक्षय कुमार के साथ 'भागम भाग' फिल्म से एक बार फिर से फिल्मी करियर में वापसी की.
- उन्होंने 11 मार्च, 1987 में सुनीता से विवाह किया. चार साल तक शादी की खबर गुप्त रही. गोविंदा और सुनीता की एक बेटी टीना आहूजा और एक बेटा यशवर्धन है. गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने भी फिल्म 'सेकंड हैंड हस्बैंड' से बॉलीवुड में कदम रखा है.
- उनके भांजे कृष्णा अभिषेक ने भी कॉमेडी के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है. जनवरी, 2008 में गोविंदा एक संघर्षरत अभिनेता संतोष राय को थप्पड़ मारने के कारण विवाद में भी फंसे थे.
- गोविंद ने 90 के दशक की अपनी फिल्म 'हसीना मान जाएगी' के हिट गाने 'व्हाट इज मोबाइल नंबर' पर अपनी भांजी टीवी अभिनेत्री रागिनी खन्ना के साथ जमकर लटके-झटके दिखाए थे.
- गोविंदा को 1996 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए 'फिल्मफेयर स्पेशल' पुरस्कार मिला. इसके अलावा वह 12 बार फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी हुए. अभिनेता की शिल्पा शेट्टी और करिश्मा कपूर के साथ जोड़ी खूब सराही गई.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Govinda, Govinda Birthday, Govinda Ahuja, Happy Birthday Govinda, Chi Chi, Govinda Best Films, Govinda Actor, Govinda Age, Govinda Family, Govinda Films, Govinda News, Govinda Controversies, Govinda Birthday Special, Govinda Latest News