90 के दशक में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले गोविंदा लंबे समय से एक हिट की तलाश में हैं. 19 साल से वह एक हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं. लेकिन अब जल्द ही उनके करियर का यह सूखा खत्म होने वाली है. क्योंकि उनके हाथ अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘राका' लग गई है. गोविंदा अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की बहुप्रतीक्षित पैन इंडिया फिल्म ‘राका' में एक अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैली और फैंस में काफी उत्साह पैदा हो गया है.
इन कलाकारों के साथ राका में देखेंगे गोविंदा
Always Bollywood नाम के एक्स अकाउंट ने अपने पोस्ट कर यह जानकारी दी है कि गोविंदा अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के साथ ‘राका' में नजर आने वाले हैं. हालांकि मेकर्सकी की ओर से अभी तक इस तरह की घोषणा नहीं हुई है. ‘राका' निर्देशक एटली की चर्चित फैंटेसी-एक्शन फिल्म है. इसे सन पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रही है. अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दीपिका पादुकोण लीड के रूप में नजर आएंगी.
‘राका' में जान्हवी कपूर, रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर जैसी अन्य एक्ट्रेसेस भी अहम किरदार निभा रही हैं. यह प्रोजेक्ट बड़े पैमाने पर बन रहा है और इसमें आधुनिक तकनीक के साथ-साथ बड़े सेट्स और मोशन कैप्चर जैसी चीजों का इस्तेमाल हो रहा है.
Aww 🚨 #Govinda joins the cast of #AlluArjun and #DeepikaPadukone starrer Pan India biggie #Raaka for a critical character🔔 https://t.co/OpKqJOnANs
— Always Bollywood (@AlwaysBollywood) November 25, 2026
बड़ी फिल्मों से काफी दूरी
रिपोर्ट्स के अनुसार, गोविंदा इस फिल्म में एक क्रिटिकल कैरेक्टर प्ले करेंगे. उनकी भूमिका छोटी हो सकती है, लेकिन कहानी में उसका खास महत्व होगा. दक्षिण भारतीय सिनेमा में गोविंदा का यह पहला बड़ा कदम माना जा रहा है. लंबे समय से वह बड़ी फिल्मों से दूर थे, इसलिए उनकी यह वापसी दर्शकों के लिए खास है.
फिल्म ‘राका' की कहानी दो अलग-अलग समय और दुनियाओं से जुड़ी बताई जा रही है. इसमें पौराणिक-वैदिक काल और वर्तमान समय दोनों शामिल हैं. अल्लू अर्जुन इसमें कई किरदार निभा सकते हैं. दीपिका की भूमिका भी भावुक और संघर्ष भरी बताई जा रही है. एटली ने इस प्रोजेक्ट को लंबे समय से अपने पास रखा था. अब यह तैयार होने के करीब है.
‘राका' की शूटिंग तेज गति से चल रही है. टीम इसे जल्द पूरा करने की कोशिश में है. फिल्म की रिलीज 2027 में संभावित है, हालांकि आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ‘राका' का बजट करीब 1000 करोड़ के आसपास है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं