प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली:
- वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी), सुकन्या समृद्धि योजना, किसान विकास पत्र (केवीपी) तथा पीपीएफ जैसी योजनाओं पर ब्याज दर कम की गई हैं.
- पिछले वर्ष अप्रैल से लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में तिमाही आधार पर बदलाव किया जा रहा है.
- अधिसूचना के मुताबिक पीपीएफ तथा एनएससी पर ब्याज दर 7.6 प्रतिशत मिलेगी जबकि केवीपी पर 7.3 प्रतिशत होगी और यह 11 महीने में परिपक्व होगा.
- बालिकाओं से जुड़ी बचत योजना सुकन्या समृद्धि खाते पर ब्याज दर 8.1 प्रतिशत होगी, जो अभी 8.3 प्रतिशत है.
- एक से पांच साल की अवधि के लिए मियादी जमा पर ब्याज दर 6.6 से 7.4 प्रतिशत होगी. यह ब्याज तिमाही आधार पर मिलेगा.
- वहीं आवर्ती जमा पर ब्याज दर 6.9 प्रतिशत होगी.
- हालांकि, बचत जमा पर ब्याज दर को सालाना 4 प्रतिशत पर बरकरार रखा गया है.
- मंत्रालय ने 2017-18 की चौथी तिमाही के लिए ब्याज दर को अधिसूचित करते हुए कहा, 'सरकार के फैसले के आधार पर लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है.'
- प्रत्येक तिमाही ब्याज दर निर्धारित किये जाने की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा था कि लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें सरकार के बांड के रिटर्न से जुड़ी होगी.
- इस कदम के बाद बैंक अपनी जमाओं पर ब्याज दर में कमी कर सकते हैं. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PPF, Small Savings Scheme, Sukanya Samriddhi