विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2023

दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल, आज इन रास्तों पर जाने से करें परहेज :10 बड़ी बातें

गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल की वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, जिसके मुताबिक दिल्ली में आज कई रास्ते बंद रहेंगे तो साथ ही कई रूट को डायवर्ट किया गया है.

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी शेयर की एडवाइजरी
नई दिल्ली:
  1. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को गणतंत्र दिवस परेड के पूर्ण पूर्वाभ्यास (फुल ड्रेस रिहर्सल) की वजह से यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए की गई व्यवस्था और लगाई गई पांबदियों से संबंधित एडवाइजरी जारी की है.
  2. ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक परेड का पूर्वाभ्यास पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट पर विजय चौक से शुरू होगा और कर्तव्य पथ, नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा गोलचक्कर, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किले पर संपन्न होगा.
  3. परामर्श के मुताबिक परेड के सुचारु पूर्वाभ्यास के लिए कर्तव्यपथ, विजय चौक से इंडियागेट पर रविवार शाम छह बजे से सोमवार को परेड संपन्न होने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी.
  4. रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड से कर्तव्यपथ की ओर भी रविवार रात 11 बजे से लेकर सुबह परेड खत्म होने तक जाने की अनुमति नहीं होगी. इंडिया गेट सी-हेक्सागन भी सोमवार सुबह नौ बजकर 15 मिनट से परेड के तिलक मार्ग पर पहुंचने तक बंद रहेगा.
  5. तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग सोमवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट से यातायात के लिए बंद रहेगा. इन मार्गों पर दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही परेड के वहां से आगे बढ़ जाने पर निर्भर करेगी.
  6. यातायात पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर एक बजे तक परेड वाले रास्तों पर जाने से बचे. परेड के पूर्ण पूर्वाभ्यास के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी, लेकिन केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों पर सुबह पांच बजे से दोपहर 12 बजे तक यात्रियों के आने और जाने की मनाही होगी.
  7. परामर्श में कहा गया कि उत्तरी दिल्ली से नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन या पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने की मनाही नहीं होगी लेकन परामर्श दिया गया है कि यात्री संभावित देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकले.
  8. सार्वजनिक परिवहन की बसों की सेवा भी पार्क स्ट्रीट/उद्यान मार्ग, आराम बाग रोड (पहाड़ गंज), कमला मार्केट के आसपास, दिल्ली सचिवालय (इंदिरा गांधी स्टेडियम ), प्रगति मैदान (भरौं रोड), हनुमान मंदिर (यमुना बाजार), मोरी गेट, आईएसबीटी कश्मीरी गेट, आईएसबीटी सराय काले खां और तीस हजारी कोर्ट के पास रुकी रहेगी.''
  9. परामर्श में कहा गया कि गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम आने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से होकर आएंगी और भैरो मार्ग पर रोक दी जाएंगी.
  10. राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से आने वाले दाहिने ओर मुड़कर रोड संख्या 56 के रास्ते आएंगे और उनकी यात्रा आईएसबीटी आनंद विहार पर समाप्त होगी. गाजियाबाद से आने वाली बसों को मोहन नगर से भोपुरा चुंगी मोड़कर वजीराबाद ब्रिज भेजा जाएगा.
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day Parade, Traffic Police Issued Advisory For Republic Day Parade, Route Diversion In Delhi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com