कांग्रेस का हल्लाबोल : काले लिबास में विरोध-प्रदर्शन करने वाले राहुल और प्रियंका गांधी हिरासत में: पढ़ें 10 बातें
महंगाई और बेरोजगारी पर देशव्यापी हल्लाबोल शुरू करने से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा दौर में हम लोकतंत्र की मौत देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने लगभग एक सदी पहले जो कुछ भी ईंट-पत्थरों से बनाया था, वह आपकी आंखों के सामने नष्ट किया जा रहा है.
कांग्रेस के नेताओं ने काले कपड़े पहनकर किया विरोध-प्रदर्शन