विज्ञापन

वट पूर्णिमा का व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

वट पूर्णिमा एक प्रमुख हिंदू त्योहार है. इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) तीनों का वास होता है.

वट पूर्णिमा का व्रत कब है? जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
वट पूर्णिमा का व्रत
file photo

वट पूर्णिमा एक प्रमुख हिंदू त्योहार है, जो विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए मनाया जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है. इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा का विशेष विधान है. इस बार वट पूर्णिमा का व्रत 29 जून को रखा जा रहा है. चलिए आपको बताते हैं वट पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि और महत्व क्या है.

वट पूर्णिमा कब है?

  • पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ- 29 जून को सुबह 03:06 बजे
  • पूर्णिमा तिथि की समाप्ति- 30 जून को सुबह 05:26 बजे
  • ब्रह्म मुहूर्त (स्नान और पूजा के लिए)- सुबह 04:06 से 04:46 तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11:57 से 12:52 तक

वट पूर्णिमा पूजा विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके नए या साफ वस्त्र पहनें और सोलह श्रृंगार करें.
  • बरगद के पेड़ (वट वृक्ष) की जड़ में जल अर्पित करें.
  • पेड़ पर हल्दी, कुमकुम, सिंदूर, अक्षत लगाएं और धूप-दीप जलाकर पूजा करें.
  • पेड़ पर भीगे चने, फल और मिठाई का भोग लगाएं.
  • कच्चे सूत (कलावा) को हाथ में लेकर वट वृक्ष की 7, 11, या 21 बार परिक्रमा करें और हर फेरे के साथ पति की लंबी आयु की कामना करें.

वट पूर्णिमा का महत्व

इस दिन वट यानी बरगद के पेड़ की पूजा की जाती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश (शिव) तीनों का वास होता है. इसके नीचे ही सावित्री ने अपने पति के प्राण पुनः प्राप्त किए थे. यह व्रत देवी सावित्री की अमर कथा पर आधारित है. सावित्री ने अपनी बुद्धिमत्ता और दृढ़ संकल्प से यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश कर दिया था. यह व्रत उसी पतिव्रता धर्म और समर्पण का प्रतीक है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vat Purnima, Vat Purnima Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com