विज्ञापन

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा 2026 का कन्फ्यूजन खत्म... जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

Guru Purnima 2026 Date: गुरु पूर्णिमा 2026 का व्रत 28 जुलाई को रखा जाएगा. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय के अनुसार 29 जुलाई को दान-पुण्य करें. जानें सही तिथि, पूजा विधि और धार्मिक महत्व.

Guru Purnima 2026: गुरु पूर्णिमा 2026 का कन्फ्यूजन खत्म... जानिए सही तिथि, पूजा विधि और महत्व
सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें
ndtv

गुरु पूर्णिमा सनातन धर्म का एक बेहद पवित्र पर्व है. इस दिन गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती है और महर्षि वेदव्यास जयंती भी मनाई जाती है. हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में सवाल है कि गुरु पूर्णिमा का व्रत 28 जुलाई को रखा जाए या 29 जुलाई को. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने इसकी सही तिथि और पूजा का महत्व बताया है.

कब रखा जाएगा गुरु पूर्णिमा का व्रत?

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 28 जुलाई 2026 को शाम 6:19 बजे शुरू होगी और 29 जुलाई को रात 8:06 बजे समाप्त होगी. शास्त्रीय नियमों के अनुसार, पूर्णिमा तिथि मध्यरात्रि में रहने के कारण गुरु पूर्णिमा का व्रत 28 जुलाई को रखा जाएगा, जबकि 29 जुलाई को दान-पुण्य और अन्य धार्मिक कार्य करना शुभ रहेगा.

क्या है गुरु पूर्णिमा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था. इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन गुरु का सम्मान करने, उनका आशीर्वाद लेने और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष महत्व है.

यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2026: आज रखा जा रहा रवि प्रदोष व्रत, जान लें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और कथा

ऐसे करें पूजा

पंडित कौशल पांडेय के अनुसार, सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और व्रत का संकल्प लें. अपने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त करें. शाम को भगवान विष्णु और गुरु की पूजा करें. सत्यनारायण कथा का पाठ करें, प्रसाद अर्पित करें और चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत करें.

दान का भी है विशेष महत्व

उन्होंने बताया कि इस दिन अन्न, वस्त्र, धन और जरूरत की वस्तुओं का दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है. मान्यता है कि इससे ज्ञान, सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2026: आज है रवि प्रदोष व्रत, जानें इसकी पूजा और उपवास का क्या मिलता है फल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guru Purnima 2026, Guru Purnima 2026 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com