ग्लोइंग और हाइड्रेटेड स्किन के लिए हर बार महंगे प्रोडक्ट खरीदना जरूरी नहीं है. घर में मौजूद कुछ चीजों से भी आसान DIY फेस सीरम बनाया जा सकता है. अपराजिता के फूल और अलसी के बीज से बना यह सीरम स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है. अगर आप एक बार इस सीरम का इस्तेमाल करेंगे तो आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी.
अपराजिता और अलसी से तैयार होगा सीरम
जानकारी के अनुसार, अपराजिता के फूल अपने नीले रंग के साथ एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स के लिए जाने जाते हैं. वहीं, अलसी के बीज पानी में पकने पर जेल जैसा टेक्सचर बनाते हैं. जिससे त्वचा को नमी देने में मदद मिल सकती है. दोनों को मिलाकर एक हल्का घरेलू सीरम तैयार किया जा सकता है.
ऐसे बनाएं घर पर फेस सीरम
एक पैन में एक गिलास पानी गर्म करें. इसमें करीब एक चम्मच अलसी के बीज और एक मुट्ठी अपराजिता के फूल डालें. इसे धीमी आंच पर 7-8 मिनट पकाएं. मिश्रण को छानकर पूरी तरह ठंडा करें और फिर सााफ, एयरटाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रखें.
यह भी पढ़ें: नाखूनों पर मेहंदी लगाना कितना सही है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया मेहंदी लगाने से Nails पर कैसा असर होता है
3 से 5 दिन में करें इस्तेमाल
इसके अलावा, यह होममेड सीरम फ्रिज में करीब 3 से 5 दिन तक इस्तेमाल किया जाा सकता है. इस्तेमाल से पहले इसकी गंध और टेक्सचर जरूर जांचें. गंध या बनावट बदलने पर इसे त्वचा पर न लगाएं.
त्वचा पर कैसे लगाएं
फेसवॉश के बाद 2-3 बूंद सीरम चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद मॉइश्चराइजर लगाएं. पहली बार इस्तेमााल से पहले पैच टेस्ट करना बेहतर है. ध्यान रखें, यह घरेलू नुस्खा है और इससे हर व्यक्ति की त्वचा पर एक जैसाा असर जरूरी नहीं है.
यह भी पढ़ें: Dark Knees: घुटनों का कालापन कैसे कम करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया घुटनों की डार्कनेस कम करने के लिए क्या लगाना चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं