Garuda Purana: गरुड़ पुराण में जीवन से जुड़ी अमूमन हर बातों का जिक्र किया गया है. यही एकमात्र ऐसा आध्यात्मिक ग्रंथ है जिसमें इस बात का जिक्र किया गया है कि मृत्यु के उपरांत इस आत्मा के साथ क्या होता है. इसके साथ ही इंसान को उसके कर्मों अनुसार, फल की प्राप्ति होती है. गुरुड़ पुराण में इस बात का उल्लेख किया गया है कि इंसान अगर अपने जीवन काल में बुरे कर्मों में लिप्त रहता है तो उसे मरने के बाद नर्क में अनेक प्रकार की यातनाएं और कष्ट झेलने पड़ते हैं. वहीं गरुड़ पुराण इस बात को भी कहता है कि अगर कोई व्यक्ति रोजना 4 शुभ कार्य करता है तो उससे घर में मां लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं और वहां बरकत होती रहती है. आइए जानते हैं गरुड़ पुराण में निहित 4 शुभ कार्यो के बारे में.
कुल देवता की पूजा
गरुड़ पुराण के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति को अपने कुल देवता की पूजा रोज करनी चाहिए. गरुड़ पुराण में बताया गया है कि कुल देवी या देवता की पूजा करने से जीवन खुशहाल रहता है. इसके साथ ही पूरे परिवार पर कुल देवता या देवी की कृपा बनी रहती है.
-
साल भर में जितनी लॉन्चिंग हरिकोटा से नहीं होती, उतना तो कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च कर देती है: PM मोदी -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
भोजन से जुड़े नियम
गरुड़ पुराण में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि घर में भोजन ग्रहण करने से पहले देवी-देवताओं को भोग जरूर अर्पित करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. इसके साथ जी जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होती है.
Samudra Manthan: समुद्र मंथन के दौरान निकली थीं ये 5 शुभ चीजें, घर में रखने से होती है बरकत
अन्न-दान
गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति को रोजाना कुछ ना कुछ अन्न का दान जरूर करना चाहिए. इसके लिए रोजना पकाए गए भोजन में से कुछ हिस्सा गाय या जरूरतमंद लोगों के लिए निकालकर उन्हें देना चाहिए. इसके अलावा व्यक्ति को अपने सामर्थ्य के अनुसार आय के कुछ अंश का दान जरूर करना चाहिए. ऐसा करने से घर में आर्थिक स्थिति मजबूत होती है.
धार्मिक ग्रंथों का पाठ
गरुड़ पुराण की मानें तो व्यक्ति को हर दिन धार्मिक ग्रंथों का पाठ जरूर करना चाहिए. साथ ही ग्रंथो में दिए गए ज्ञान को आत्मसात करना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आने वाली समस्याओं से लड़ने में मदद मिलती है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं