Door Vastu Tips: दरवाजे का वास्तु नियम
NDTV
Vastu Tips For Main Door: हिंदू धर्म में किसी भी मकान को बनाते समय वास्तु नियमों का विशेष ख्याल रखा जाता है. यदि बात करें घर के मुख्य द्वार की तो उसकी खूबसूरती बनाए रखने के लिए आदमी कोई कसर नहीं छोड़ता है. निश्चित तौर पर किसी भी मकान का मेन डोर उसमें रहने वाले लोगों की शान-शौकत का आईना होता है, लेकिन खूबसूरती के साथ उसकी शुभता-अशुभता का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी होता है. घर से जुड़े वास्तु दोष क्या होते हैं? इसे दूर करने का उपाय क्या है? आइए जानते हैं कि हमे अपने घर के मुख्य द्वार को बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए
दरवाजे से जुड़ा वास्तु दोष
- वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आपके घर का मुख्य द्वारा गलत दिशा में बना हुआ है या फिर उस दरवाजे के पल्ले गलत दिशा में खुलते हैं तो वह दरवाजे से जुड़ा वास्तु दोष कहलाएगा.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा, दक्षिण पूर्व, दक्षिण पश्चिम दिशा का दरवाजा भी वास्तु दोष का कारण बनता है. मान्यता है कि इस दिशा में बना मुख्य द्वार घर में निगेटिविटी को लेकर आता है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन डोर का टूटा हुआ होना या फिर गंदा होना भी वास्तु दोष का कारण बनता है.

- यदि आपके घर का दरवाजा खुलते और बंद होने समय आवाज करता है या फिर उसके बंद होने या खुलने में बाधा आती है तो वह वास्तु दोष में ही गिना जाएगा.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन डोर के सामने कोई खंबा, पेड़ या फिर किसी अन्य चीज के होने से आने-जाने में बाधा उत्पन्न होना वास्तु दोष का कारण बनता है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन डोर के सामने चप्पलों का बिखरा होना या फिर वहां पर अशुभ चीजों का पड़ा होना भी वास्तु दोष का कारण बनता है.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन डोर के पास कांटेदार पेड़ का होना भी वास्तु में आता है.
मेन डोर से जुड़े वास्तु उपाय

- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन डोर की दिशा पूर्व, उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व की होर होना अत्यधिक शुभ माना गया है. गुडलक को पाने के लिए अपने डोर को इसी दिशा में लगावाएं.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार की चौड़ाई के मुकाबले लंबाई हमेशा दोगुनी रखें.
- वास्तु शास्त्र के अनुसार मेन डोर के सामने घर के भीतर दूसरे दरवाजे न बनवाएं.
- वास्तु के अनुसार घर का मेन डोर सभी दरवाजों के मुकाबले थोड़ा बड़ा होना चाहिए.
- घर के मेन डोर के आस-पास सफाई रखें और वहां पर हमेशा प्रकाश व्यवस्था अच्छी रखें.
- घर के मेन डोर पर मांगलिक चिह्न जैसे गणपति, ओम, स्वास्तिक, शुभ, लाभ को लिखना या लगाना काफी शुभ होता है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं