Vastu tips : वास्तु शास्त्र में दिशा का विशेष महत्व होता है. यही कारण है कि घर बनवाते समय लोग वास्तु शास्त्रियों से सलाह लेने के बाद नक्शा तैयार करवाते हैं. क्योंकि घर अगर सही दिशा, रंग और डिजाइन ध्यान में रखकर बनाया गया हो तो फिर जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सकारात्मकता का वास होता है. आपको बता दें कि घर बनवाते समय मुख्य द्वार का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि यहीं से आपके पूरे घर-परिवार की सुख शांति निर्भर करती है. अगर गलत दिशा में दरवाजा बन जाता है, तो फिर परिवार में कलेश का कारण बन सकता है. ऐसे में आज हम आपको यहां पर घर का मुख्य द्वार बनवाते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस पर बात करने वाले हैं, बिना देर किए आइए जानते हैं...
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
घर का मुख्य द्वार बनवाते समय किन बातो का रखें ख्याल
- घर का मुख्य द्वार आपके घर में कई तरह की ऊर्जा के प्रवेश करने में सहायता करता है. इसलिए घर का प्रवेश द्वार उत्तर-पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए. ताकि धूप आपके मेन गेट से होकर पूरे घर में आए. दक्षिण और पश्चिम दिशा में घर का मुख्य दरवाजा नहीं बनवाना चाहिए. इससे घर में बाधाएं आ सकती हैं.
- दरवाजे की डिजाइन का भी खास ख्याल रखना चाहिए. इससे भी घर की ऊर्जा पर खास प्रभाव पड़ता है. दरवाजा हमेशा दो पल्लों वाला लगवाना चाहिए. दरवाजा न तो बहुत बड़ा और न ही बहुत छोटा होना चाहिए. इससे घर में असंतुलन पैदा हो सकता है.
- वहीं, घर का द्वार साफ-सुथरा और सजा हुआ होना चाहिए. इससे घर में सकारात्मकता आती है. दरवाजा गंदा होने से नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है. इससे भी घर में असंतुलन पैदा होता है. ऐसे में इस बात का भी खास ख्याल रखिए.
- दरवाजे का रंग भी बहुत मायने रखता है. सही रंग घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करता है. इसलिए आप क्रीम, हल्का पीला, हल्का नीला, हरा या सफेद जैसे रंग चुन सकते हैं.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं