विज्ञापन

उत्तराखंड का कुकड़ा माई मंदिर, आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम, CM धामी ने श्रद्धालुओं से की ये अपील

बागेश्वर जनपद में काफल, देवदार और चीड़ के घने वनों के बीच स्थित कुकड़ा माई मंदिर आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है.

उत्तराखंड का कुकड़ा माई मंदिर, आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम, CM धामी ने श्रद्धालुओं से की ये अपील
उत्तराखंड का कुकड़ा माई मंदिर
X- @pushkardhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले में स्थित कुकड़ा माई मंदिर को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर किया. सीएम धामी ने पोस्ट में कहा, "बागेश्वर जनपद में काफल, देवदार और चीड़ के घने वनों के बीच स्थित कुकड़ा माई मंदिर आस्था, प्रकृति और आध्यात्मिक शांति का अद्भुत संगम है. शांत एवं मनमोहक वातावरण से घिरा यह पावन धाम स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ देशभर से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है". उन्होंने लिखा, "ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए भी यह मंदिर एक लोकप्रिय और रोमांचक गंतव्य है. आप भी बागेश्वर आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें".

कुकड़ा माई मंदिर का पौराणिक इतिहास

मान्यता है कि एक स्थानीय चरवाहे को सपने में देवी कुकड़ा माई ने दर्शन दिए थे और एक मंदिर बनाने का निर्देश दिया था. चरवाहे ने माता की इस आज्ञा का पालन करते हुए यहां मंदिर का निर्माण करवाया. इसके बाद से यह स्थान भक्तों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है.

श्री अष्ट भैरव मंदिर को लेकर भी किया था पोस्ट

बीते दिन सीएम धामी की ओर से रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ में स्थित श्री अष्ट भैरव मंदिर अत्यंत प्राचीन को लेकर पोस्ट किया गया था. उन्होंने पोस्ट कर लिखा था, "जनपद रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में स्थित श्री अष्ट भैरव मंदिर अत्यंत प्राचीन, सिद्ध एवं आस्था का प्रमुख केंद्र है. मान्यता है कि इसी पावन स्थल पर भगवान शिव ने अष्टभैरव के दिव्य स्वरूपों को प्रकट किया था. रुद्रप्रयाग आगमन पर इस दिव्य धाम में दर्शन-पूजन कर भगवान अष्टभैरव का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें.

10 जुलाई सीएम धामी ने पोस्ट में लिखा था, "चौखुटिया, अल्मोड़ा में रामगंगा नदी के पावन तट पर स्थित अगनेरी माता मंदिर श्रद्धा, आस्था और विश्वास का अद्वितीय केंद्र है. कत्यूरी काल की ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा यह प्राचीन मंदिर मां अगनेरी को समर्पित है और अपनी दिव्यता, आध्यात्मिक वातावरण तथा सांस्कृतिक महत्ता के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है. अल्मोड़ा आगमन पर इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें.

कुकड़ा माई मंदिर की मुख्य बातें

यह पवित्र मंदिर बागेश्वर कुमाऊं क्षेत्र की सुरम्य वादियों में लगभग 1400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. लोक मान्यताओं के अनुसार, एक स्थानीय चरवाहे को स्वप्न में माता ने दर्शन दिए थे, जिसके बाद इस मंदिर की स्थापना की गई. घने प्राकृतिक जंगलों और शांत वातावरण के कारण, यह स्थान आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ ट्रेकिंग के शौकीनों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है.

यह भी पढ़ें:- बनारस में रहने वालों के लिए खुशखबरी! बाबा विश्वनाथ मंदिर में 'काशी द्वार' से कर सकेंगे VIP दर्शन, जानिए पूरी डिटेल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com