विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: दूसरों की बातों में न आएं, आर्थिक मामलों में बरतें पूरी सावधानी

Taurus Tarot Card Horoscope 29 September: Five of swords की ऊर्जा दूसरों के दिए लालच से बचकर रहने की कोशिश, बिना सच्चाई जाने किसी बात पर प्रतिक्रिया न देने और नौकरी की तलाश के लिए समय की प्रतिकूलता की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: दूसरों की बातों में न आएं, आर्थिक मामलों में बरतें पूरी सावधानी
Taurus Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: किसी के लालच का शिकार हो सकते है.कोई करीबी संबंध आपके अतिविश्वास का गलत लाभ उठा सकता है. जिस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. इस समय सजग और सावधान रहें. किसी की बातों पर तुंरत विश्वास न करें. किसी को अपने विचारों पर हावी न होने दें. दुविधा होने पर किसी भी बाहरी व्यक्ति के साथ अपनी समस्या साझा न करें. परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन ले सकते है. बिना सच्चाई जाने कोई भी बात पर प्रतिक्रिया न दें. जीवनसाथी की बातों को ध्यान से सुने. परिवार में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य को लेकर व्यस्तता और बढ़ते तनाव के कारण कार्यों से मन भटक सकता है. इस समय पूरा ध्यान लक्ष्य की तरफ केंद्रित रखें. विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें. किसी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें
नई  नौकरी की तलाश के लिए समय प्रतिकूल है. अभी वर्तमान कार्य में बदलाव लाने की जरूरत है. नए कार्यो की शुरुआत आर्थिक स्थिति को बिगाड़ देगी. उच्च अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण परियोजना की चर्चा हो सकती है. परियोजना की जिम्मेदारी सहयोगियों के साथ साझा करेंगे. 

स्वास्थ्य/Health

स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. छोटी समस्या का समय रहते सही इलाज करवाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से कार्य न करें. छोटी सी गलती बड़ा नुकसान करा सकती है. 

रिश्ते/Relationship

परिवार की महिलाओं की सुख-सुविधा के लिए कुछ नए बदलाव घर के नवीनीकरण में कर सकते है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com