विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: बीती बातें काम पर न होने दें हावी, रिश्तों में बढ़ेगी समझदारी

Aquarius Tarot Card Horoscope 29 September: Six of cups भावनाओं को जरूर से ज्यादा ना दबाने पर विचार,कार्य स्थल पर पुराने प्रेम संबंध के सामने आने से विभाग या स्थान परिवर्तन की कोशिश और किसी को अपनी भावनाओं पर हावी न होने देने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों ,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: बीती बातें काम पर न होने दें हावी, रिश्तों में बढ़ेगी समझदारी
Aquarius Aaj Ka Rashifal 29 September 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी के सामने अपनी दबी हुई भावनाओं को प्रदर्शित कर सकते हैं. किसी व्यक्ति की संवेदनशीलता द्रवित कर सकती है. इस समय अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने की जगह परिजनों के सामने व्यक्त करें. अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को सबके सामने लाने का प्रयास करे. इससे लोग आपके छिपे हुए व्यक्तित्व के बारे में जान सकेंगे. जीवन में आ रहे परिवर्तनों को स्वीकार करें. संभव है,कि कुछ परिवर्तन शुरू में परेशानी करें.किंतु बाद में सब कुछ बेहतर होता नजर आएगा. 

व्यवसायिक/ Professional

बीती हुई बातों का असर अपने कार्यों पर ना पड़ने दे. इसके कारण कार्य के सफलता प्रभावित हो सकते हैं. किसी ऐसे सहयोगी से सामना हो सकता है. जो अतीत में दिल के सबसे करीबी व्यक्ति रहा हो. इस स्थिति में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक है.किसी भी तरह की गलत प्रतिक्रिया सामने वाले को ना दे. सामने वाले का सामना न करने की स्थिति में विभाग परिवर्तन या स्थान परिवर्तन के बाद उच्च अधिकारी से की जा सकती है. विचारों में नकारात्मकता न आने दें.गुस्से और वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें. अपनी भावनाओं का फायदा किसी को ना उठने दे. 

स्वास्थ्य/Health

गर्भवती महिलाएं किसी तरह का मानसिक तनाव न ले. मेडिटेशन और हल्के-फुल्के व्यायाम चिकित्सक की सलाह पर किए जा सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

मित्र के भरोसे के चलते किसी अजनबी व्यक्ति को  उधार ना दे. इस स्थिति में मना करने का विकल्प बनाए रखें. 

रिश्ते/Relationship

पूर्व के प्रेमी से मुलाकात रोमांचित कर सकती है. सामने वाले के स्वभाव में आए बदलाव से हैरान हो सकते हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal, Aquarius Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com