Capricorn Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: किसी रुके हुए सरकारी कार्य को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है. धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रियता के चलते कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकते हैं. काफी मेहनत के बाद बनते हुए कार्यों में रुकावट आने से परेशान हो सकते हैं.इस समय कार्य से कदम पीछे ना हटाए.संयम और धैर्य से काम करें. अपनी रुचि के कार्यों को करने का समय निकालें.बच्चों की गतिविधियों को नजर अंदाज न करें. किसी के साथ विवाद ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
नए आए अधिकारी के सख्त नियम और कायदों से परेशान हो सकते हैं.कुछ सहयोगी नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं.इस समय कार्यस्थल का माहौल दुविधा पूर्ण हो सकता है. कुछ नए लोगों से संपर्क व्यवसाय के लिए लाभदायक रहेंगे. जल्द ही बड़े ऑर्डर्स मिलने की संभावना नजर आ रही है. इस समय प्रतिस्पर्धियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.सामने वाले भी ऑर्डर्स को प्राप्त करने के लिए किसी भी तरह की चाल चल सकते हैं. थोड़ा सजग और एक्टिव रहे.
स्वास्थ्य/Health
सेहत ठीक रह सकती है. मौसम के बदलते मिजाज से खुद को प्रभावित न होने दें.
आर्थिक स्थिति/Finance
कमीशन से जुड़े कार्यों में पहले कमीशन की बात तय करें. पैसों को बिना गिनती के न लें.
रिश्ते/Relationship
मित्रों के साथ जरूरत से ज्यादा समय बिताने से जीवनसाथी नाराज हो सकता है. वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं