Gemini Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार के घर मरम्मत से जुड़े महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. घर के अविवाहित सदस्य के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है. विवाह पूर्व घर की मरम्मत के काम पूरे होने पर विचार करेंगे. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.सोच समझकर खर्चे करें.किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से सरकारी कार्य को पूरा करने में आसानी रहेंगी. किसी करीबी व्यक्ति से पैसों को लेकर मतभेद हो सकता है.इस स्थिति में चुप रहकर किसी भी तरह की कठोर प्रतिक्रिया न दे.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में सभी कार्यों को व्यवस्थित करने का प्रयास करें. यदि व्यवसाय की व्यवस्था अच्छी रहेगी,तो सारे कार्य आसानी से पूरे हो सकेंगे. अपने कार्यों को समय पर पूरा करें. दूसरों के कार्य में दखलअंदाजी न दें. ऐसे कार्यों के बारे में पूरी जानकारी लें. जिसमें आगे जोखिम होने की संभावना अधिक नजर आ रही है.गैर जरूरी यात्रा से समय और पैसा दोनों खर्च हो सकते हैं. यह समय आपकी प्रतिभा और स्किल को बेहतर करने के लिए अच्छे मौके लेकर आ सकता है.इस तरह प्राप्त मौकों को हाथ से न जाने दे.
स्वास्थ्य/Health
जोखिम वाले कार्यों को करते समय लापरवाही ना करें. चोट या गिरने की संभावना बन रही है. थोड़ा सावधान रहें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसों को लेकर करीबी रिश्तों में कड़वाहट न आने दे. परिवार के लिए बनाए बजट को लचीला रखें.
रिश्ते/Relationship
बच्चों पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें.भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण फैसले न लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं